
पुणे – राज्य में ‘लव जिहाद’ की घटनाओं का शिकार होने वाली महिलाओं के लिए ‘ऑपरेशन दुर्गा’ अभियान शुरू करने की घोषणा राज्यसभा सांसद प्रो. डॉ. (श्रीमती) मेधा कुलकर्णी ने 8 अप्रैल को आयोजित पत्रकार परिषद में की।
उन्होंने बताया कि, इस अभियान के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता, समुपदेशन, पुनर्वास तथा पीड़ितों को सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिससे पीड़ित तुरंत संपर्क कर सकें।
प्रो. डॉ. (श्रीमती) मेधा कुलकर्णी द्वारा प्रस्तुत प्रमुख मुद्दे
- हिंदू धर्म में वापस आई सायली सुर्वे की सुरक्षा का प्रश्न अत्यंत गंभीर है। उनके पति आतिफ तासे पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- सायली की सास गुलशन तासे पर भी अनेक मामले दर्ज हैं। उनकी 4 बहुएं हिंदू हैं, जिनमें से कुछ ने शिकायत भी दर्ज कराई है।
- सायली अपने पति से मुक्त होना चाहती है और उस पर भारी मानसिक दबाव है। उसके 4 बच्चों सहित माता-पिता की जान को भी खतरा बताया गया है।
- सायली सुर्वे की घरवापसी के बाद उसे पुलिस संरक्षण न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रश्न उठाया गया – “इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है?”
- यदि स्थानीय पुलिस ने समय पर सुरक्षा दी होती, तो ससुराल पक्ष द्वारा उसे जबरन वापस ले जाने की घटना नहीं होती। पुलिस को दबाव में दिए गए उसके बयान पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पुलिस थानों में ‘लव जिहाद’ विभाग शुरू करने की मांग
पुलिस थानों में ‘भरोसा विभाग’ की तरह ‘लव जिहाद’ विभाग स्थापित किया जाए, जिससे इस प्रकार की घटनाओं का सही आकलन हो सके।
साथ ही, किसी पर भी जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव न डाला जाए, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा धर्मांतरण प्रतिबंध कानून बनाए जाने का भी उल्लेख किया गया।








