धर्म और देश के अपमान का आरोप; संगठित हिंदू समाज के प्रयासों से प्रशासन ने की कार्रवाई

हैदराबाद – कॉमेडियन नसीफ अख्तर के 3 अप्रैल को गाचीबोली, हैदराबाद में आयोजित होने वाले कॉमेडी शो को हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति की शिकायत के बाद रद्द कर दिया गया। समिति के प्रतिनिधियों ने गाचीबोली पुलिस स्टेशन में डीसीपी के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि, नसीफ अख्तर अपने पूर्व कॉमेडी कार्यक्रमों में ब्राह्मण समाज, हिंदू मंदिरों तथा हिंदू राष्ट्र की संकल्पना के बारे में अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया कि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर हिंदू धर्म तथा भारत की संस्कृति का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस कारण शो को रद्द करने की मांग की गई थी।
समिति के अनुसार, हिंदू समाज के संगठित प्रयासों और शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द करवा दिया।
Success to Hindu Unity :-
Due to protests by Hindu Rashtra Samanvaya Samiti, the Hyderabad comedy show of anti-Hindu comedian Naseer Akhtar has been cancelled.
Hindus have sent a strong message that there is no place in India for those who insult Bharat Mata and Hindu Dharma. pic.twitter.com/oVPfcebkaG
— 🚩Mohan Gowda🇮🇳 (@Mohan_HJS) March 31, 2026
निवेदन में कहा गया कि, इससे पहले बेंगलुरु में प्रस्तावित नसीफ अख्तर का शो भी हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति द्वारा की गई शिकायत के बाद रद्द किया गया था। हैदराबाद कार्यक्रम रद्द होने के बाद नसीफ अख्तर ने एक वीडियो जारी कर कथित रूप से कहा कि वे भारत में अपने आगामी सभी शो रद्द कर रहे हैं।
हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना इस बात का उदाहरण है कि यदि हिंदू समाज संगठित होकर वैधानिक तरीके से प्रयास करे, तो धर्म और संस्कृति के अपमान को रोका जा सकता है।
समिति ने यह भी कहा कि, भविष्य में भी यदि किसी माध्यम से हिंदू धर्म या राष्ट्र का अपमान किया जाता है, तो उसके विरोध में वैधानिक रूप से आवाज उठाई जाएगी।








