Menu Close

महिला दिवस के अवसर पर चेंबूर के महाविद्यालय में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर व्याख्यान

मुंबई – चेंबूर स्थित विवेकानंद एज्युकेशन सोसायटी के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर एक मार्गदर्शन व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति सौ. धनश्री केळशीकर ने महाविद्यालय की छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्राएं तथा प्राचार्य उपस्थित थे।

इस दौरान प्रशिक्षक श्री राज जाधव ने छात्राओं को स्वसंरक्षण के व्यावहारिक तकनीक सिखाए। साथ ही समिति द्वारा निर्मित स्वसंरक्षण प्रशिक्षण का एक जानकारीपूर्ण चलचित्र भी प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा और अनेक छात्राओं ने स्वसंरक्षण प्रशिक्षण लेने की इच्छा व्यक्त की।

स्वसुरक्षा के लिए प्रशिक्षित होकर स्वयं के साथ समाज की भी रक्षा करें ! – सौ. धनश्री केळशीकर

सौ. धनश्री केळशीकर ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि, भारत के इतिहास में अनेक महान, वीर और कर्तृत्ववान महिलाओं ने जन्म लिया है। राजमाता जिजाऊ, रानी लक्ष्मीबाई, रानी चेन्नम्मा और माता अहिल्यादेवी जैसी वीरांगनाओं ने आदर्श स्थापित किए हैं। वर्तमान समय में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसी महिलाओं ने भी भारत का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक युवती और महिला को स्वसंरक्षण का प्रशिक्षण लेकर स्वयं की तथा समाज की रक्षा के लिए तैयार होना चाहिए।

विशेष क्षण

व्याख्यान और स्वसंरक्षण के प्रात्यक्षिक देखने के बाद अनेक छात्राओं ने प्रशिक्षण लेने की तत्परता दिखाई।

Latest News