Menu Close

इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता के लिए काव्या मारन ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडी को खरीदा

इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में है मारन की ‘सनराइजर्स लीड्स’ टीम

भारत के शत्रु देश के खिलाडी को करोडों रुपये देकर खरीदनेवाली मारन की ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ के ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ टीम पर अब प्रतिबंध लगाने की मांग जनता को करनी चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

नई दिल्ली – ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) क्रिकेट प्रतियोगिता की सनराइजर्स हैदराबाद टीम की स्वामी काव्या मारन (‘Sun TV’ की स्वामी ) ने पाकिस्तानी अबरार अहमद को इंग्लैंड में अपने टीम के लिए खरीदा है । इंग्लैंड में खेले जाने वाले ‘द हंड्रेड’ लीग में ‘सनराइजर्स लीड्स’ काव्या मारन के स्वामित्व वाला टीम है । १२ मार्च को ‘द हंड्रेड’ लीग के लिए बोली लगाई गई । २ लाख ५५ सहस्त्र डॉलर देकर अबरार अहमद को खरीदा गया । ‘द हंड्रेड’ में पहली बार किसी भारतीय टीम स्वामी के टीम ने किसी पाकिस्तानी खिलाडी को खरीदा है । इस विषय को लेकर भारत में विवाद प्रारंभ हो गया है ।

सामाजिक माध्यम पर अनेक लोग सनराइजर्स हैदराबाद एवं उनकी स्वामी काव्या मारन की आलोचना कर रहे हैं । उन पर राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया जा रहा है । इसी कारण सनराइजर्स लीड्स का ‘एक्स’ (X) अकाउंट अचानक बंद कर दिया गया है । टीम के अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई उत्तर नहीं दिया है । इस पर अब सनराइजर्स लीड्स के मुख्य कोच डैनियल विटोरी ने स्पष्टीकरण दिया है । उन्होंने कहा कि ‘द हंड्रेड’ की बोली में हम आदिल रशीद (इंग्लैंड के खिलाडी) को खरीद नहीं कर पाए, इसलिए उनके स्थान पर अबरार अहमद को लिया गया ।

आलोचना के बाद ट्विटर अकाउंट किया सस्पेंड

इस पूरे विवाद के बीच सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है. जब यूजर्स उस अकाउंट को खोलने की कोशिश करते हैं तो “Account Suspended” का मैसेज दिखाई देता है. हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अकाउंट को किस वजह से सस्पेंड किया गया है. 

हालांकि, बाद में सनराइजर्स लीड्स ने पुन: नया अकाउंट शुरु किया है।

Latest News