Menu Close

हुपरी (कोल्हापुर) में गांजा और ड्रग्स की बिक्री तथा प्रसार के विरोध में हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन

मुंबई – हुपरी पंचक्रोशी, पंचतारांकित औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का प्रचलन चिंताजनक रूप से बढता हुआ दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से युवा वर्ग बडी संख्या में इस नशे की लत के जाल में फंस रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य, शिक्षा तथा समाज के नैतिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड रहा है। गांजा और ड्रग्स की अवैध बिक्री और वितरण करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जिससे क्षेत्र की युवा पीढी का भविष्य खतरे में पड रहा है। इसके कारण अपराध भी बढ रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत घातक है।

इसी पृष्ठभूमि में हुपरी और आसपास के क्षेत्रों में बढ रही गांजा और ड्रग्स की बिक्री-प्रसार के विरोध में तथा इन गतिविधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हुपरी (जिला कोल्हापुर) के नेताजी सुभाषचंद्र चौक में हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन आयोजित किया गया। साथ ही यदि इसके पीछे किसी प्रकार का जिहादी षड्यंत्र है तो उसकी जांच करने की भी मांग की गई।

[newsletter_hindi]

इसी प्रकार महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न जिलों में गांजा और अफीम की बिक्री का कोई रैकेट सक्रिय है या नहीं, तथा नशीले पदार्थों की बिक्री के पीछे कोई जिहादी षड्यंत्र है या नहीं, इसकी जांच करने की मांग हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य संयोजक श्री सुनील घनवट ने की है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में चल रहे अधिवेशन में शिवसेना के विधायक श्री राजेश क्षीरसागर ने यह विषय उठाने का आश्वासन दिया है।

आंदोलन के दौरान की गई प्रमुख मांगें

हुपरी में पुलिस निरीक्षक एन. आर. चौखंडे को ज्ञापन सौंपते हुए हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता
  • हुपरी (जिला कोल्हापुर) क्षेत्र में गांजा और ड्रग्स बेचने वालों पर NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985) की धारा 8 (बिक्री की तैयारी या बिक्री) और धारा 20 (परिवहन) के अंतर्गत तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।
  • उन्हें समर्थन देने वालों पर धारा 29 (सहभागिता या षड्यंत्र) के अंतर्गत मामले दर्ज किए जाएं।
  • राज्य में नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा करने के लिए NDPS कानून की धारा 27 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर इसे पूरी तरह समाप्त किया जाए।
  • महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला की जांच कर उसे समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

Latest News