स्वसंरक्षण और स्वावलंबन का प्रेरणादायी संदेश

जलगांव – हिंदू जनजागृति समिति द्वारा संचालित रणरागिणी शाखा के माध्यम से यहां ‘नारी सामर्थ्य की नई पहाट’ नामक प्रेरणादायी कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
मेजर मैत्रेयी दांडेकर और अंतरराष्ट्रीय ‘आयरनमैन’ श्रीमती माहेश्वरी सरनोबत का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। महिलाओं के लिए स्वसंरक्षण प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण प्रात्यक्षिक भी प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वसंरक्षण और स्वावलंबन का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
मुख्य वक्ता मेजर मैत्रेयी दांडेकर का सम्मान श्रीमती पूर्णिमा जोशी ने किया, जबकि श्रीमती माहेश्वरी सरनोबत का सम्मान भरारी फाउंडेशन की श्रीमती चित्रा चौधरी ने किया।
प्रत्येक महिला के लिए स्वसंरक्षण प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक – मेजर मैत्रेयी दांडेकर

महिलाओं को संकट के समय धैर्य, आत्मविश्वास और तत्परता बनाए रखना आवश्यक है। वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों और घटनाओं को देखते हुए ‘हमारी रक्षा कोई और करेगा’ ऐसी अपेक्षा रखने के बजाय प्रत्येक महिला के लिए स्वसंरक्षण प्रशिक्षण लेना अत्यंत आवश्यक है।
ईश्वर का स्मरण करते हुए कार्य करने से निश्चित सफलता मिलती है – श्रीमती माहेश्वरी सरनोबत, अंतरराष्ट्रीय ‘आयरनमैन’

‘आयरनमैन’ प्रतियोगिता में समुद्र में 4 किलोमीटर तैरना, 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और 72 किलोमीटर दौड़ना जैसे अत्यंत कठिन चरण एक साथ पूरे करने होते हैं। अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में होने वाली इस प्रतियोगिता को मैं केवल नामस्मरण और साधना के बल पर पूरा कर सकी। प्रतियोगिता पूरी करने के लिए 17 घंटे का समय होता है; लेकिन मैंने गुरुकृपा से इसे 15 घंटे में पूर्ण किया।
अभ्यास करते समय पानी में जलदेवता के तत्व का चिंतन करना, साइकिल चलाते समय प्रभु श्रीराम और हनुमान का स्मरण करना तथा दौड़ते समय भगवान से भावनात्मक संबंध बनाए रखना – इन सबके कारण मुझे थकान महसूस नहीं होती थी। युवतियों को भी प्रत्येक कार्य ईश्वर का स्मरण और श्रद्धा के साथ करना चाहिए, तभी उन्हें निश्चित सफलता प्राप्त होगी।
जलगांव की रणरागिणियों का विशेष सम्मान

उम्र को मात देकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से साइक्लिंग में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाली और अब तक लगभग 50 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुकी जलगांव की रणरागिणी कामिनी धांडे का मान्यवरों के हाथों सम्मान किया गया।
इसके साथ ही 150 मिनट में 500 सूर्यनमस्कार, 100 योगासन और 75 योगमुद्राएँ करके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाली जलगांव की रणरागिणी हेतल पिपरिया का भी विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ आदिशक्ति श्री दुर्गादेवी और जलगांव के ग्रामदेवता प्रभु श्रीराम के चरणों में प्रार्थना तथा श्लोक पाठ से हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती क्षितिजा देशपांडे ने किया, जबकि कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री बारी ने स्पष्ट किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विशेष फलक प्रदर्शन को भी अच्छा प्रतिसाद मिला।
उपस्थित मान्यवर
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू परदेशी, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीला चौधरी, जलगांव की पूर्व महापौर सीमा भोळे, भाजपा नगरसेविका उज्ज्वला बेंडाळे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की रेखा वर्मा और भाजपा की केतकी पाटील सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
6 मार्च
रणरागिनी शाखा द्वारा जलगांव (महाराष्ट्र) में 7 मार्च को ‘नारी सामर्थ्याची नवी पहाट’ कार्यक्रम
रणरागिनियों से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन

जलगांव – हिन्दू जनजागृति समिति की प्रेरणा से संचालित ‘रणरागिनी’ शाखा द्वारा यहां 7 मार्च को ‘नारी सामर्थ्याची नवी पहाट’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महिलाओं को स्वसंरक्षण और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जलगांव की अधिक से अधिक रणरागिनियों से उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है।
🌸 ‘A New Dawn of Women’s Power’ Program in Jalgaon – March 7
Mayor Mrs. Deepmala Kale (@DeepmalaMKale) has been invited to grace the occasion.
Organised by Ranaragini, branch of @HinduJagrutiOrg, on the occasion of #WomensDay
Program Highlights:
⚔️ Expert guidance on various… pic.twitter.com/gGr0IRXO9J— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 4, 2026
इस कार्यक्रम में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में भारतीय सेना में देशसेवा कर चुकीं मेजर मैत्रेयी दांडेकर तथा ‘आयरनमैन’ माहेश्वरी सरनोबत उपस्थित रहेंगी। उनके अनुभवों से जलगांव की महिलाओं को निश्चित ही प्रेरणा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन
- स्वसंरक्षण कला का प्रत्यक्ष प्रदर्शन
- भारतीय शौर्यगाथाओं और संस्कृति की विरासत दर्शाने वाली भव्य प्रदर्शनी
दिनांक : 7 मार्च 2026
समय : सायं 5:30 से 7:00 बजे तक
स्थान: बाकरे सभागार, लुंकड कन्या शाला, गणेश कॉलोनी, जलगांव
महिलाएं अपने अधिकार और सामर्थ्य को पहचानने के लिए इस सुनहरे अवसर का अवश्य लाभ उठाएं!
महापौर श्रीमती दीपमाला काले को निमंत्रण

इस कार्यक्रम का निमंत्रण जलगांव की महापौर श्रीमती दीपमाला काले को भी दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“यह बहुत अच्छा आयोजन है। मैं कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित रहूंगी।”








