Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘खडकवासला जलाशय रक्षा अभियान’ २४ वें वर्ष भी सफलता पूर्वक संपन्न

जल प्रदूषण और कुप्रथाओं को रोकने वाले ‘खडकवासला जलाशय रक्षण अभियान’ की सफल द्वितपपूर्ति !

खडकवासला जलाशय रक्षण अभियान: पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायी दीपस्तंभ!

बाएं से श्री सचिन घुले, श्री पराग गोखले, भाजपा विधायक श्री भीमराव अण्णा तापकीर, सारंग नवले, नगरसेवक संजय घुले

पुणे – हिन्दू जनजागृति समिति पिछले 23 वर्षों से ‘खडकवासला जलाशय रक्षण अभियान’ चला रही है। बांध क्षेत्र में जलाशय की रक्षा के लिए यह अखंड, अनवरत और प्रेरणादायी अभियान खडकवासला के ग्रामीण और सामाजिक जागरूकता रखने वाले पुणेवासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष इस अभियान का यह 24वां वर्ष है। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक श्री भीमराव (आण्णा) तापकीर ने नारियल चढाकर अभियान का उद्घाटन किया ।

जलाशय की रक्षा के लिए ‘मानवीय श्रृंखला’

खडकवासला जलाशय संरक्षण अभियान में सहभागी कार्यकर्ता

धुलिवंदन और रंगपंचमी, इन दोनों दिनों में जलाशय की पवित्रता बनी रहे, इस संकल्प के साथ हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता, खडकवासला के ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जलाशय के चारों ओर ‘मानवीय श्रृंखला’ बनाकर इसकी रक्षा करते हैं। समिति का यह अभियान हर साल शत-प्रतिशत सफल रहा है। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक एक भी व्यक्ति ने जलाशय में प्रवेश नहीं किया है। प्रकृति रक्षा का ध्यास, समाज जागरण की तड़प और कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण सहभाग के कारण यह अभियान पर्यावरण संवर्धन का एक ‘दीपस्तंभ’ सिद्ध हुवा है।

पुणे शहर और आसपास के इलाकों से आए 200 से अधिक धर्मप्रेमियों ने हाथों में प्रबोधनकारी फलक लेकर खडकवासला जलाशय के चारों ओर मानवीय श्रृंखला बनाई। यह अभियान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलाया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पारगाँव, दौंड, सासवड, तलेगाँव, भोर, शिरवल, मांजरी और पुणे शहर के जागरूक नागरिक सहभागी हुए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के खडकवासला विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक श्री भीमराव (आण्णा) तापकीर, पुणे महानगरपालिका की भाजपा पार्षद सौ. धनश्री दत्तात्रय कोल्हे, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव श्री दत्तात्रय कोल्हे, भाजपा युवा मोर्चा (खडकवासला) के पूर्व अध्यक्ष सारंग नवले, नांदेड़ सिटी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री अतुल भोस, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री सचिन घुले, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री पराग गोखले सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक भीमराव अण्णा तापकीर ने कहा, “बांध के पानी में कोई न उतरे और जल प्रदूषित न हो, इसके लिए समिति निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। सभी नागरिकों को जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए।”

यह अभियान हिंदू जनजागृति समिति, खडकवासला ग्रामवासियों, पुलिस, प्रशासन, जागरूक नागरिकों और समान विचारधारा वाले संगठनों के सहयोग से क्रियान्वित किया गया। इस जन-जागरण अभियान की कई नागरिकों ने सराहना की। पुलिस और प्रशासन का भी इस अभियान को उत्तम सहयोग प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार रंगपंचमी के दिन, यानी 8 मार्च को भी यह अभियान चलाया जाएगा। हिन्दू जनजागृति समिति ने नागरिकों से इसमें सहभागी होने का आह्वान किया है।

Latest News