Menu Close

हिंदू जनजागृति समिति का अभियान – ‘वैलेंटाइन डे’ के नाम पर पश्चिमी विकृति और नशे की प्रवृत्ति रोकें !

अकोला में हिंदू जनजागृति समिति सहित हिंदुत्वनिष्ठ संगठन आक्रमक

अकोला – 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ के नाम पर शहर में बढती विकृत पश्चिमी संस्कृती, नशे के बढते उपयोग तथा महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु अकोला में हिंदू जनजागृति समिति तथा विभिन्न हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा प्रशासन को जागृत किया गया। 11 फरवरी को जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को विस्तृत निवेदन देकर इस दिन होने वाले दुष्कृत्यों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की गई।

उपजिलाधिकारी को निवेदन

अकोला के उपजिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे को दिए गए निवेदन में बताया गया कि ‘वैलेंटाइन डे’ के नाम पर आयोजित निजी पार्टियों में शराब और मादक पदार्थों का खुलेआम सेवन होता है। साथ ही हिंदू युवतियों को ‘लव जिहाद’ के जाल में फंसाने के प्रयासों को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क रहे। स्कूल-कॉलेजों में ‘वैलेंटाइन डे’ के स्थान पर ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ मनाने हेतु प्रशासन प्रोत्साहन दे, जिससे विद्यार्थियों में संस्कार निर्माण हो।

पुलिस प्रशासन से मांग

अकोला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए निवेदन में मांग की गई कि 14 फरवरी को महाविद्यालय परिसर, उद्यान एवं पर्यटन स्थलों पर सादे वेश में पुलिस तथा ‘दामिनी’ व ‘निर्भया’ पथक तैनात किए जाएं। साथ ही साइलेंसर में बदलाव कर तेज कर्कश ध्वनि करते हुए वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर यातायात शाखा द्वारा कठोर कार्रवाई की जाए।

उपस्थित पदाधिकारी

निवेदन देते समय विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष निकेश गुप्ता, योगेश अग्रवाल, उदय महा, अमोल पारीस, नंदकिशोर मेहेरे, प्रमोद अग्निहोत्री, अजय खोत, गिरीश कुलकर्णी, संजय निमखंडे, सुनील पाटील, प्रशांत पाटील, सौ. अश्विनी सरोदे, हिंदू जनजागृति समिति के अमोल वानखडे तथा धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

स्थानीय प्रशासन ने इस अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद दिया। 

Latest News