Menu Close

प्रतापगढ में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद शोभायात्रा’, हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा रामराज्य स्थापना की शपथ का आवाहन

श्रीराम मंदिर के बाद अब रामराज्य स्थापना की शपथ लें – विश्वनाथ कुलकर्णी, हिंदू जनजागृति समिति

शोभायात्रा के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री विश्वनाथ कुलकर्णी

प्रतापगढ (उत्तरप्रदेश) – श्रीराम मंदिर स्थापना के वर्धापन दिवस के उपलक्ष्य में ‘नव युवा हिंदू सर्व समाज सहयोग संगठन’ द्वारा प्रतापगढ़ में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद शोभायात्रा’ का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में प्रतापगढ़ की अनेक हिंदुत्वनिष्ठ संस्थाएं सहभागी हुईं। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक श्री धीरज ओझा उपस्थित थे।

प्रमुख वक्ता के रूप में हिंदू जनजागृति समिति के उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री विश्वनाथ कुलकर्णी ने कहा, “रामायण लिखे जाने से पूर्व ही भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की भविष्यवाणी की गई थी। इसी प्रकार अनेक संतों ने भविष्य में सनातन राष्ट्र की स्थापना होने की भविष्यवाणी की है। सनातन राष्ट्र की स्थापना के लिए हिंदुओं का प्रभावी संगठन आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक गांव में हिंदू धर्मजागृति सभाओं का आयोजन होना चाहिए। भारत में श्रीराम मंदिर की स्थापना हो चुकी है, अब हम सभी को रामराज्य स्थापना की शपथ लेनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने अपनी पुस्तक ‘अस्पृश्य’ में लिखा है कि उस समय केवल 8 से 10 जातियां अस्तित्व में थीं। राजनीतिक लाभ के लिए ब्रिटिशों और स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस पार्टी ने इनकी संख्या बढ़ाई। हम धर्मशिक्षा वर्ग प्रारंभ करके हिंदुओं को विभाजित करने के प्रयासों को विफल कर सकते हैं।”

Latest News