Menu Close

दिल्ली में ‘घरवापसी अभियान’ का संकल्प – 25 से अधिक संगठन करेंगे राष्ट्रव्यापी पुनर्जागरण !

नई दिल्ली के घर वापसी सम्मेलन में मार्गदर्शन करते हुऐ श्री राहूल दिवाण
नई दिल्ली के घर वापसी सम्मेलन में मार्गदर्शन करते हुऐ श्री राहूल दिवाण

नई दिल्ली – दिल्ली में कल घर वापसी सम्मेलन में घर वापसी अभियान का संकल्प किया गया। इस सम्मेलन में देश-भर के 25 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, उद्यमी एवं घर वापसी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

यह घर वापसी सम्मेलन हिन्दू जनजागृति समिति, “सनातन घरवापसी फाउंडेशन” तथा “सनातन संवाद” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

नई दिल्ली के घर वापसी सम्मेलन में मार्गदर्शन करते हुऐ हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सदगुरु (डॉ) चारुदत्त पिंगळे
नई दिल्ली के घर वापसी सम्मेलन में मार्गदर्शन करते हुऐ हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सदगुरु (डॉ) चारुदत्त पिंगळे

सम्मेलन में घर वापसी अभियान से संबंधित विभिन्न सामाजिक, कानूनी, आर्थिक एवं राजनीतिक समस्याओं  पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, इन चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए ठोस और व्यवहारिक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर देशभर में कार्यरत घर वापसी से जुड़े संगठनों के बीच समन्वय, संवाद और सहयोग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल मंच  [www.sanatansamvaad.com] का औपचारिक अनावरण भी किया गया।

नई दिल्ली के घर वापसी सम्मेलन में सम्मीलीत हिंदू संगठनो के प्रतिनिधी
नई दिल्ली के घर वापसी सम्मेलन में सम्मीलीत हिंदू संगठनो के प्रतिनिधी

सम्मेलन में यह संकल्प लिया गया कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण हेतु घर वापसी अभियान को देशभर में पुनः सशक्त रूप से जागृत किया जाएगा तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठित और सतत प्रयास किए जाएंगे।

Latest News