Menu Close

चिंचवड की ‘हिंदू राष्ट्र-जागृति सभा’ में युवाओं ने लिया उत्साह के साथ सहभाग

पूर्व उपमहापौर सचिन चिंचवडे और ‘स्वामी विवेकानंद सोसायटी’ के सदस्यों द्वारा आयोजन

श्री नागेश जोशी का सत्कार करते हुए पूर्व उपमहापौर श्री सचिन चिंचवडे (बाईं ओर)
श्री नागेश जोशी का सत्कार करते हुए पूर्व उपमहापौर श्री सचिन चिंचवडे (बाईं ओर)

चिंचवड (जिला पुणे) – पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर श्री सचिन चिंचवडे तथा स्वामी विवेकानंद सोसायटी (वाल्हेकर वाडी, पुणे) के सदस्यों ने यहां आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा’ के आयोजन एवं प्रचार में उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। इस अवसर पर सभा में 200 से अधिक धर्माभिमानी नागरिकों की उपस्थिति रही।

उपस्थित जिज्ञासुजन
उपस्थित जिज्ञासुजन

सभा में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री नागेश जोशी ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। श्री नागेश जोशी ने कहा कि, अपने प्रार्थनास्थलों, अर्थात् मंदिरों के लिए हमें संघर्ष करना पड रहा है। इसमें मथुरा, काशी, संभल तथा भोजशाला स्थित सरस्वती देवी मंदिर जैसे अनेक स्थान शामिल हैं। श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण के लिए हमें 500 वर्षों तक प्रतीक्षा करनी पडी। वक्फ बोर्ड ने लाखों एकड भूमि पर अपना दावा किया है, मंदिरों का सरकारीकरण किया जा रहा है और शोभायात्राओं पर हमले हो रहे हैं।

इस अवसर पर धर्मशिक्षण वर्ग के श्री चिन्मय जोशी ने सूत्रसंचालन किया।

Latest News