Menu Close

युवतियों की सुरक्षा के लिए पंढरपुर में हिंदू जनजागृति समिति की ओर से स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर

प्रशिक्षण शिविर में कराटे के प्रकार करते हुए सहभागी युवतियां

पंढरपुर – हिंदू जनजागृति समिति की ओर से न्यू सातारा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, कोर्टी (पंढरपुर) स्थित छात्राओं के छात्रावास में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समिति की युवती प्रशिक्षक कु. शिवलीला गुब्याड ने कराटे के सरल प्रकार, छेड़छाड़ की स्थिति में उपयोगी रक्षा तकनीकें तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सहायता से स्वयं की रक्षा कैसे करें—इसका प्रात्यक्षिकों के माध्यम से मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण शिविर में सहभागी युवतियां
समिति की युवती प्रशिक्षक कु. शिवलीला गुब्याड कराटे के प्रकार दिखाते हुए

इस शिविर का अनेक युवतियों ने लाभ लिया। दैनिक जीवन में मन और कलाई—दोनों का मजबूत होना आवश्यक है, यह बताते हुए रानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। शिविर के अंत में नानचाकू (दंडसाखळी) के प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए गए। शिविर से आत्मविश्वास बढ़ने की भावना सहभागी युवतियों ने व्यक्त की।

इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के श्री यश मुगड्याल, छात्रावास की संचालिका सौ. अदिति कांबळे, तथा महाविद्यालय की शिक्षिकाएँ स्मिता माळी, वनिता चव्हाण, पुष्पांजली जुगल और निकिता राजमाने उपस्थित थीं। शिविर के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विक्रम लोंढे ने सहयोग करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।

Latest News