हिंदुओं पर होने वाले हमले रोकने के लिए हिंदू राष्ट्र की स्थापना आवश्यक! – अधिवक्ता (सौ.) कावेरी राणे

कुडाळ (सिंधुदुर्ग) : हिंदू राष्ट्र-स्थापना का कार्य सत् और असत् के बीच, तथा धर्म और अधर्म के बीच चल रही एक दिव्य लड़ाई है। इसमें जो व्यक्ति सैनिक के रूप में सहभागी होगा, उसका कल्याण निश्चित है। इस विचार से प्रेरित होकर हिंदू राष्ट्र-स्थापना हेतु प्रतिदिन 1 घंटा समय देने का संकल्प करें।
हिंदू धर्म प्रत्येक जीव की रक्षा की गारंटी देता है। बांग्लादेश सहित अनेक स्थानों पर हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। हिंदुओं पर होने वाले हमलों का एकमात्र कारण यह है कि हिंदू धर्माचरण से दूर हो गए हैं और उनकी धर्मभावनाएँ कुंद होती जा रही हैं। जब तक इस देश में हिंदू राष्ट्र की स्थापना नहीं होगी, तब तक यह दयनीय स्थिति नहीं बदलेगी, ऐसे उद्गार अधिवक्ता (सौ.) कावेरी राणे ने तालुका के तुळसुली स्थित लिंगेश्वर विद्यालय के सभागृह में 11 जनवरी को आयोजित हिंदू राष्ट्र-जागृति सभा में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
यह सभा हिंदू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित की गई थी। सभा का प्रारंभ सनातन संस्था के धर्मप्रचारक सद्गुरु सत्यवान कदम के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके किया गया। इस सभा में 125 से अधिक हिंदू धर्मबंधुओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अधिवक्ता (सौ.) राणे ने आगे कहा,
“हिंदू धर्म की शिक्षा अत्यंत उदात्त है। जिस धर्म की शिक्षा दूसरों का भी विचार करने की है, वह दूसरों पर अत्याचार कैसे कर सकता है? राष्ट्र की आत्मा धर्म होता है। जिस राष्ट्र में धर्म नहीं होता, वह अधोगति की ओर जाता है अर्थात उसकी दुर्दशा होने में देर नहीं लगती। आज हिंदू धर्म के सामने लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, सांस्कृतिक जिहाद जैसे अनेक आक्रमण खड़े हैं।
हिंदुओं को इनके विरुद्ध लड़ने के लिए शक्ति देने हेतु धर्मशिक्षा देना आवश्यक है। दुर्भाग्य से धर्मशिक्षा के केंद्र माने जाने वाले मंदिर ही शासन के नियंत्रण में जाते जा रहे हैं और कई मंदिर मान-अपमान के विवादों के कारण बंद हैं। ऐसा होने न दें।
हिंदू धर्म सीखने के लिए विदेशी लोग भारत आते हैं, जबकि भारतीय पश्चिमी लोगों द्वारा त्याग दी गई बातों को सीख रहे हैं; क्योंकि हम अपनी संस्कृति का महत्व समझने में पीछे रह गए हैं।”
सभा के बाद गुट चर्चा
सभा के बाद सद्गुरु सत्यवान कदम की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित समूह चर्चा में स्थानीय हिंदुत्वनिष्ठों ने उत्स्फूर्त भाग लिया। इस चर्चा में अनेक विषयों पर विचार-विमर्श कर निम्न मांगें रखी गईं :
- गांव के लोगों को इस विषय में जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
- गांव के युवाओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया जाए।
- इस कार्य के लिए आवश्यक सभी सहयोग देने का संकल्प उपस्थितों ने व्यक्त किया।
- उपस्थित लोगों ने 15 दिनों में या महीने में एक बार एकत्र आने की तैयारी भी दर्शाई।

कार्यक्रम हेतु सहयोग
इस कार्यक्रम को लिंगेश्वर देवस्थान के मानकरी, सेवेकरी तथा लिंगेश्वर हाईस्कूल के संचालक मंडल का बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
ध्वनि व्यवस्था और अल्पोपहार : सभा के लिए ध्वनि-वर्धक यंत्रणा एवं अल्पोपहार श्री. बंड्या वारंग द्वारा निःशुल्क प्रदान किए गए।








