सकल हिंदू समाज का ज्ञापन

कोल्हापुर – कुंभोज में इमाम मुजावर और जाकिर मुजावर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रस्तावित स्मारक के फलक को फाडकर फेंक दिया और उसका अपमान किया। इस घटना के बाद एकत्र हुए हिंदुत्वनिष्ठों के सामने उन्होंने उद्दंड भाषा का प्रयोग करते हुए पूछा, “छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में क्यों गिरना चाहिए?” इस संबंध में हातकणंगले पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। कुंभोज में छत्रपति शिवाजी महाराज के फलक का अपमान करने वाले कट्टरपंथियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए — इस मांग को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से निवासी उपजिलाधिकारी गजानन गुरव को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर हिंदू एकता आंदोलन के जिलाध्यक्ष श्री दीपक देसाई, हिंदू जनजागृति समिति के श्री शिवानंद स्वामी, कुंभोज के ग्रामपंचायत सदस्य श्री अजित देवमोरे, महाराजा प्रतिष्ठान के संस्थापक श्री निरंजन शिंदे, ‘मराठा तितुका मेळवावा’ के श्री योगेश केरकर, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के श्री अशोक गुरव, हिंदू महासभा के श्री संदीप सासने, हिंदुत्वनिष्ठ श्री विक्रम जरग, श्री विजय चौगुले सहित अन्य हिंदुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।
जिलाधिकारी के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि, यह अपमान केवल एक फलक का नहीं, बल्कि हिंदवी स्वराज्य का ध्वज संपूर्ण भारत में फहराने वाले और अखंड हिंदुस्तान के आराध्य छत्रपति शिवाजी महाराज का है। इसलिए भविष्य में राष्ट्रपुरुष और राष्ट्र-प्रतीक का अपमान कर सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को खतरे में डालने वाले देशविरोधी समाजकंटकों और अपराधियों को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा देने का प्रावधान कानून में किया जाए।








