Menu Close

लांजा (महाराष्ट्र) में शौर्य प्रशिक्षण शिबीर संपन्न : युवाओं ने लिया हिन्दू राष्ट्र कार्य में जुडने का संकल्प

लांजा – यदि हम किसी से हिंदू राष्ट्र की मांग करें, तो क्या वह वैसे ही कोई हमें दे देगा? उसके लिए हमें शौर्य की उपासना करनी होगी। जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने शौर्य दिखाकर पांच पातशाहियों का विनाश कर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की थी। उसी प्रकार हमें हिंदू जनजागृति समिति के कार्य में सहभागी होकर शौर्य की उपासना करनी होगी। छत्रपति शिवाजी महाराज ने संतों के आशीर्वाद से हिंदवी स्वराज्य स्थापित किया, उसी तरह हमें भी सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले के संकल्प से होने वाले हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य में सहभागी होना है।

यहां कनावजे वाड़ी में हिंदू जनजागृति समिति की ओर से 20 दिसंबर को शाम 7 बजे शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। उस अवसर पर श्री गोविंद भारद्वाज युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे थे। रायपाटन, सनगरवाड़ी में भी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया, जिसका समापन 21 दिसंबर को रात 8 बजे हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को जो भाग सिखाया गया था, उसका उन्होंने उत्स्फूर्त प्रदर्शन किया और अपने मनोगत भी व्यक्त किए।

श्री गोविंद भारद्वाज ने आगे कहा कि, प्रभु रामचंद्र ने वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई की। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को हर प्रकार से सहायता कर कौरवों का नाश किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने मावलों को एकत्र कर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। उसी प्रकार वर्तमान समय में हिंदुओं और हिंदू धर्म पर हो रहे आघातों को रोकने के लिए हमें साधना और शौर्य की उपासना कर हिंदू राष्ट्र के कार्य में सहभागी होना है।

प्रशिक्षणार्थियों के मनोगत

कु. मानसी देसाई, लांजा – ग्यारह दिन मैंने प्रशिक्षण वर्ग का लाभ लिया। इसमें मैंने लाठी और दंड-साखळी कैसे चलानी है, यह सीखा, साथ ही अपने हिंदू धर्म के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ।

कु. समिधा भालेकर, लांजा – गुरुदेव की कृपा से प्रशिक्षण वर्ग मिला। वर्ग में आने के बाद बहुत आनंद मिला। इस प्रशिक्षण वर्ग से आत्मरक्षा कैसे करनी है, यह सीखने को मिला।

कु. साक्षी कनावजे, लांजा – मुझे कराटे का प्रशिक्षण मिला है। जब मैं कराटे वर्ग में जाती थी, तब मुझे हिंदू जनजागृति समिति के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। समिति के साधकों ने जब ‘कनावजे वाड़ी में प्रशिक्षण शुरू करें क्या?’ पूछा, तब मैंने ‘हाँ’ कहा। मुझे लगा था कि समिति के माध्यम से मैं कराटे प्रशिक्षण लूँगी और वैसा ही हुआ। मेरी इच्छा पूरी हुई। समिति के शिविर में मुझे सभी को प्रशिक्षण देने का अवसर मिला। इस प्रशिक्षण से मुझमें साहस उत्पन्न हुआ है। मन का डर दूर होकर वीरता जागृत हुई है। सभी को आत्मरक्षा सिखाने के लिए समिति का आभार।

दीप्ति जाधव, लांजा – यदि कोई मेरे साथ अनुचित व्यवहार करने का प्रयास करेगा, तो मैं उसका निश्चित रूप से प्रतिकार कर सकती हूँ। इस वर्ग से नामजप का महत्व भी समझ में आया। मैं प्रतिदिन 7 बजे नामजप करती हूँ, जिससे मेरा मोबाइल देखना कम हो गया है।

नीलम धालवलकर, रायपाटन – हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत 10 अगस्त 2025 को रायपाटन, सनगर वाड़ी में हुई। इस वर्ग में हमें धर्माचरण कैसे करना है और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिला। शिवकालीन इतिहास तथा रामायण-महाभारत के कुछ प्रसंग बताकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया गया। साथ ही नामजप की रुचि भी विकसित की गई। इन सभी बातों को सीखना समय की आवश्यकता है, इसका बोध कराया गया और उसके अनुसार हमसे आचरण भी करवाया गया। इसके लिए हम हिंदू जनजागृति समिति के आभारी हैं।

Latest News