Menu Close

गोवा में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाने की ‘रणरागिणी’ शाखा की मांग

‘लव जिहाद’ विरोधी उपक्रम को हमारा समर्थन ! – समाजकल्याण मंत्री सुभाष फळदेसाई

(बाएं से) श्री. सुभाष खराडे, निवेदन देते समय सौ. शैला देसाई, मंत्री श्री. सुभाष फळदेसाई, श्री. लक्ष्मण केरकर और श्री. गोविंद लोलयेकर

पणजी — ‘लव जिहाद’ एक अत्यंत विकृत प्रवृत्ति है, जो देश के साथ-साथ अब गोवा में भी धीरे-धीरे पांव पसार रही है। हमें किसी भी धर्म के प्रति द्वेष नहीं है। हर व्यक्ति को अपने धर्म का सम्मान करने का अधिकार है; परंतु यदि किसी अन्य धर्म के विरुद्ध षड्यंत्र रचकर, योजनाबद्ध ढंग से दूसरे धर्म की लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका शोषण किया जाए और उनकी हत्या की जाए, तो ऐसे कृत्यों का हम कड़ा विरोध करते हैं। गोवा में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए जनजागृति के उपक्रमों को हमारा समर्थन है, ऐसा वक्तव्य गोवा के समाजकल्याण मंत्री सुभाष फळदेसाई ने दिया।

गोवा में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून तुरंत लागू किया जाए, ऐसी मांग हिंदु जनजागृति समिति की ‘रणरागिणी’ शाखा राज्य के मंत्रियों और विधायकों से मिलकर कर रही है। इसी पृष्ठभूमि में ‘रणरागिणी’ शाखा की ओर से निवेदन दिए जाने के बाद मंत्री सुभाष फळदेसाई ने यह बयान दिया। इस अवसर पर समिति के शिष्टमंडल में ‘रणरागिणी’ की श्रीमती शैला देसाई, हिंदुत्वनिष्ठ श्री. सुभाष खराडे, हिंदुत्वनिष्ठ श्री. लक्ष्मण केरकर तथा समिति के श्री. गोविंद लोलयेकर उपस्थित थे।

इससे पहले हिंदु जनजागृति समिति ने गोवा में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून की मांग करते हुए क्रीड़ा मंत्री रमेश तवडकर, पर्यटन मंत्री रोहन खंवटे, नावेली के विधायक उल्हास तुयेकर और मये के विधायक प्रेमेंद्र शेट को भी निवेदन सौंपा है। इस विषय में अन्य मंत्रियों और विधायकों से भी भेट जारी हैं।

निवेदन में गोवा में ‘लव जिहाद’ से जुड़ी विभिन्न घटनाओं का उल्लेख किया गया है। साथ ही, साक्षी, अनुराधा और श्रद्धा वालकर सहित अन्य हिंदू युवतियों की हत्या करने वाले लव जिहादियों को तुरंत फांसी देने, राज्य में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने के पीछे किसी षड्यंत्र की जांच के लिए गृह विभाग द्वारा स्वतंत्र जांच समिति गठित करने, तथा उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर ‘लव जिहाद’ मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए पुलिस की विशेष शाखा स्थापित करने जैसी मांगें की गई हैं। जनप्रतिनिधियों ने इस उपक्रम को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Latest News