फिल्म महोत्सव में दैव चावुंडी का अनादर करने का प्रकरण
अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि रणवीर सिंह ने दैव चावुंडी को एक फिल्म फेस्टिवल में भूत कहा है। शिकायत दर्ज होने के बाद अब रणवीर सिंह ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
रणवीर सिंह ने माफीनामा जारी कर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है-

हिंदू जनजागृति समिति ने लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए सख्त एक्शन लिए जाने की भी मांग की थी। समिति के सदस्य प्रमोद तुयेकर और दिलीप शेट्ये ने पणजी पुलिस में शिकायत करते हुए भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
1 दिसंबर
गोवा के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की घटना
‘कांतारा’ फिल्म का संदर्भ देकर दिया वक्तव्य

पणजी (गोवा) – गोवा में हाल ही में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा – चैप्टर 1’ में दर्शाए गए देवी के रूप का मंच पर अभिनय करते हुए उपहास किया।
इस दौरान उन्होंने फिल्म में चित्रित कोटीतुलु समाज की आराध्य दैवी शक्ति चावुंडी को ‘Female Ghost’ (महिला भूत) कहकर संबोधित किया।
At the Goa Film Festival, this Bollywoodiya bhand Ranveer Singh referred to Maa Chamunda Devi as a “Female Ghost.”
Maa Chamunda is the Kuldevi of millions of devotees across India,
Why is it always Hindus? Why doesn’t Bollywood dare to do this with other religions? pic.twitter.com/MzLc0N4Huw
— Indrajit (@Lotus_indrajit) December 1, 2025
इस गंभीर एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने रणवीर सिंह के विरुद्ध देवी का अपमान करने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए लिखित शिकायत 1 दिसंबर को पणजी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक को सौंप दी है।

इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति की ओर से श्री प्रमोद तुयेकर और श्री दिलीप शेट्ये ने पणजी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक श्री साहिन शेट्ये को यह निवेदन सौंपा।
शिकायत में कहा गया है, दैव चावुंडी तुलु समाज की आराध्य और कुलदेवी हैं। देवी को “भूत” कहना तथा उनके दैवी अवतार की मंच से मनोरंजन के उद्देश्य से नकल उतारना अत्यंत अपमानजनक, अशोभनीय और करोड़ों हिंदुओं की भावना पर आघात करने वाला कृत्य है। इस घटना से समाज में असंतोष और आक्रोश का वातावरण निर्माण हुआ है, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका भी मौजूद है।
समिति की मांगें
- रणवीर सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत धार्मिक भावना आहत करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया जाए।
- IFFI के आयोजकों और जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट आचारसंहिता लागू करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम या मनोरंजन के नाम पर किसी धर्म के देवी-देवताओं का अपमान न हो।
- रणवीर सिंह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा भविष्य में ऐसे कृत्य या अपमानजनक अभिनय न करने की सार्वजनिक प्रतिज्ञा लें।
अंत में समिति ने सभी हिंदू समाज के लोगों से अपील की है कि, शांतिपूर्ण, कानूनी और संयमित तरीके से, परंतु दृढ़ता के साथ, इस अपमान का विरोध दर्ज कराएं और धर्मसम्मान की रक्षा के लिए एकजुट हों।
चामुंडी देवी है, भूत नहीं है ! – लोगों की प्रतिक्रियाएं
सामाजिक माध्यमों में इस प्रसंग के वीडियो प्रसारित हुए हैं । उस पर अनेक लोगों से प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त हो रही हैं । एक व्यक्ति ने लिखा है कि रणवीरसिंह, आपको देवता एवं भूत के मध्य का अंतर समझ में नहीं आता । चामुंडी एक देवी हैं, भूत नहीं हैं तथा आप खुले मंच से उनका उपहास कर रहे हैं ।








