Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा देशविरोधी गतिविधियों को सहयोग करने वालों पर कडी कार्रवाई की मांग

देशभर में विविध स्थानों पर ज्ञापन प्रस्तुति

रत्नागिरी

गोवा

गोवा में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या घुसपैठियों के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में मापसा में हुई डकैती में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मुख्य भूमिका होने का खुलासा जांच में हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद-निरोधक दस्ता (ATS) ने हाल ही में धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके सदस्य छांगुर बाबा की सहयोगी आयेशा को पुराने गोवा से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, हणजूण और हडफ़ड़े में दो दुकानों के डिजिटल बोर्ड पर ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ का संदेश प्रदर्शित हुआ था।

ये सभी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर हैं। इसी कारण हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति ने उत्तर गोवा के जिलाधिकारी अंकित यादव को एक निवेदन देकर मांग की है कि, इन सभी घटनाओं की गहन जांच की जाए और देशविरोधी, आतंकवादी तत्वों तथा उनके सहयोगियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

शिष्टमंडल की उपस्थिति

इस अवसर पर समिति के शिष्टमंडल में ‘गोमंतक मंदिर महासंघ’ के सचिव श्री जयेश थळी, सेवानिवृत्त कैप्टन अरविंद कुमार, ‘गोवा हिंदू युवा शक्ती’ के श्री सूजन नाईक और श्री विनोद वारखंडकर, ‘भारत माता की जय’ संगठन के श्री रामदास सावईवेरेकर, हिंदू जनजागृति समिति के श्री देवीदास गावकर तथा हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री सत्यविजय नाईक उपस्थित थे।

निवेदन में उठाए गए मुद्दे

समिति ने अपने निवेदन में कहा है कि, दिल्ली के लाल किले के निकट हुए भीषण बम विस्फोट के बाद देश की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही, उच्च शिक्षित कट्टरपंथी मुसलमानों की आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता भी उजागर हुई है। दिल्ली विस्फोट के बाद जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, इस साजिश के पीछे मौजूद आतंकवादी भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों को निशाना बनाने की योजना में थे—जो हिंदू समाज की आस्था तथा राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

जांच एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने मिलकर अलग-अलग राज्यों में सक्रिय आतंकवादी तंत्र और षड्यंत्रों को उजागर किया है। विषैले रासायनिक पदार्थों का उपयोग करने की आतंकवादी साजिश भी सामने आई है। ऐसे में देशभर में, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में, व्यापक तलाशी अभियान चलाकर देशद्रोही और उनके सहयोगियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस महानिदेशक से मुलाकात

समिति के शिष्टमंडल ने गोवा के पुलिस महानिदेशक श्री आलोक कुमार से भी भेंट की और गोवा में घटित विभिन्न राष्ट्रविरोधी घटनाओं पर चर्चा की। इनमें गोवा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए, हणजूण और हडफ़ड़े में ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ वाले डिजिटल बोर्ड का प्रकरण तथा लव जिहाद की बढ़ती घटनाएँ प्रमुख रूप से शामिल थीं।


१५ नवंबर

दिल्ली बम धमाके की पृष्ठभूमि पर हिंदू जनजागृति समिति का अहिल्यानगर में निवेदन

बाएं से नायब तहसीलदार को निवेदन देते हुए कार्यकर्ता

अहिल्यानगर – दिल्ली में हुए बम विस्फोट के संदर्भ में हिंदू जनजागृति समिति ने जिलाधिकारी को निवेदन सौंपते हुए देशविरोधी गतिविधियों को स्थानीय स्तर पर सहयोग देने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। यह निवेदन नायब तहसीलदार श्री मयूर बेरड ने स्वीकार किया।

इस अवसर पर श्री बापू ठाणगे, सचिन पळशीकर, सौरभ भांडेकर, योगेश तागड, नवीन किंगर, अजय केंजरला आदि उपस्थित थे।

समिति के श्री कुणाल भंडारी ने कहा कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर मिलने वाला सहयोग एक गंभीर खतरा है। इसकी जड़ तक जाकर कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है। वहीं, श्री रामेश्वर भुकन ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे को उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Latest News