Menu Close

गढचिरौली के एक अनधिकृत छात्रावास में ईसाई धर्मांतरण का भंडाफोड

  • जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने ९१ छात्रों को बचाया !

  • प्रत्येक छात्र के समीप बाइबल मिली !

गढचिरौली – जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने अहेरी शहर के निकट नागेपल्ली में गत ११ वर्षों से चल रहे एक अनधिकृत छात्रावास से ९१ छात्रों को मुक्त कराया। इनमें ४९ लड़कियां तथा ४२ लडके सम्मिलित हैं । छात्रावास में ईसाई धर्मांतरण का प्रकरण उजागर हुआ है। छात्रावास में रहने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों ने बताया कि हमारा धर्म ईसाई है और हमने और हमारे माता-पिता ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है।

‘आशीर्वाद’ छात्रावास का संचालन ‘फ्रेंड मिशनरी प्रेयर बैंड चेन्नई’ नामक संस्था द्वारा किया जा रहा था । छात्रावास किसी भी सरकारी विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं था ।

छात्रावास में ईसाई प्रार्थनाएं होने की जानकारी !
छात्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रावास में प्रात: एवं संध्याकाल में ईसाई प्रार्थनाएं होती थीं। प्रत्येक छात्र के समीप एक ‘बाइबल’ पाई गई। छात्रावास की दीवारों पर ईसाई धर्म का प्रचार करने वाले कागज भी चिपके हुए थे ।

कक्षा १ से ४ तक के विद्यार्थियों से ६०० रुपये, कक्षा ५ से ८ तक के विद्यार्थियों से १,००० रुपये एवं कक्षा ९ से १२ तक के विद्यार्थियों से १,२०० रुपये प्रति माह लिए गए।

Latest News