
कोल्हापुर : हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। उसी के बाद आज कोल्हापुर शहर की ‘येवलेज मिल्क कॉर्नर’ दुकान में मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया से आयात की गई और ‘हलाल प्रमाणपत्र’ वाली ‘मेंटोस’ टॉफियां बिक्री के लिए रखी गई थीं।
यह जानकारी मिलते ही हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने तुरंत संबंधित दुकानदार से मुलाकात की और उन्हें समझाया कि ‘हलाल प्रमाणपत्र’ की यह व्यवस्था भारतीय समाज के लिए किस प्रकार हानिकारक है तथा इससे प्राप्त धन अप्रत्यक्ष रूप से देशविरोधी गतिविधियों में कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

यह सुनने के बाद दुकानदार ने तुरंत ‘हलाल प्रमाणित मेंटोस’ टॉफियां दुकान से हटा दीं और भविष्य में किसी भी ‘हलाल प्रमाणपत्र’ वाले उत्पाद की बिक्री नहीं करने का आश्वासन दिया।
इस जागरूकता अभियान में हिंदू जनजागृति समिति के शिवानंद स्वामी, महेंद्र अहिरे, प्रीतम पवार, विश्वास पाटिल तथा महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के सचिन भोसले और अशोक गुरव आदि उपस्थित थे।








