
नंदुरबार – वसुबारस (गोवत्स द्वादशी) के पावन दिन पर, हिन्दू संस्कृति की गौमाता का पूजन करने का सुंदर उपक्रम हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से नंदुरबार में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में गौमाता का विधिवत् पूजन कर गौसेवा का महत्व बताया गया ।
इस पूजन समारोह में क्षेत्र के गौभक्त भाई-बहन बडे उत्साह के साथ उपस्थित रहे । मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न हुआ । इस दौरान उपस्थित लोगों ने गौसेवा और गौ-संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया । कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौमाता की रक्षा के लिए समाज में जनजागृति करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर उपनगराध्यक्ष ईश्वर आप्पा चौधरी, नगरसेवक प्रशांत चौधरी, अधिवक्ता बाबा जयस्वाल, हिन्दू सेवक केतन रघुवंशी, साथ ही पंकज चौधरी, सुनील चौधरी, सुमित परदेशी, मयूर चौधरी, विजय जोशी, कु. आश्लेषा पवार, रणरागिणी शाखा की भावना कदम, सनातन संस्था के रवींद्र पवार, हिंदू जनजागृति समिति के राहुल मराठे और सतीश बागुल आदि उपस्थित थे ।








