Menu Close

शीतकालीन अधिवेशन में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाने का प्रयास करेंगे – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

  • शीतकालीन अधिवेशन में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाने का प्रयास करेंगे !

  • हिन्दू जनजागृति समिति को आश्वासन दिया ।

उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपती हुईं श्रीमती भक्ति डाफळे

सातारा – शीतकालीन अधिवेशन में ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाने के लिए प्रयास करेंगे, यह आश्वासन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया । उपमुख्यमंत्री शिंदे सातारा में एक कार्यक्रम के निमित्त आए थे । उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के शिष्टमंडल (प्रतिनिधिमंडल) ने उनसे भेंट की । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती भक्ति डाफळे ने उन्हें ‘लव जिहाद विरोधी कानून लाया जाए’, इस मांग का ज्ञापन सौंपा ।

इस दौरान आबकारी मंत्री (उत्पादन शुल्क मंत्री) तथा सातारा जिले के पालक मंत्री (Guardian Minister) शंभुराज देसाई को भी ज्ञापन दिया गया । उन्होंने भी समिति की इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी ।

Latest News