अवैध हलाल अर्थव्यवस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पुणे में धर्मप्रेमियों का मूक प्रदर्शन
पुणे – खाद्य पदार्थों और अन्य उत्पादों पर दिए जानेवाले अवैध ‘हलाल प्रमाण पत्रों’ के विरोध में इस वर्ष देशभर में ‘हलाल मुक्त दिवाली’ अभियान चलाया जा रहा है । ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’, ‘हलाल सख्ती विरोधी कृति समिति’, ‘हिन्दू जनजागृति समिति’ और अन्य समविचारी संगठनों ने एकजुट होकर इस देशव्यापी अभियान की घोषणा की है । इसके अंतर्गत, १२ अक्टूबर को गणपति चौक, लक्ष्मी रोड, पुणे में हिन्दू जनजागृति समिति और अन्य समविचारी संगठनों की ओर से हलाल प्रमाणित उत्पादों, साथ ही हलाल प्रमाण पत्र पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मूक प्रदर्शन किया गया । इसी प्रकार का आंदोलन पारगांव सालू मालू और केडगांव में भी किया गया ।

‘इस वर्ष की दिवाली, हलाल मुक्त दिवाली’, ‘हलाल’ प्रमाण पत्र का ठप्पा लगी कोई भी वस्तु न खरीदें, ‘हलाल प्रमाण पत्र देने वाली ‘जमियत उलेमा-ए-हिंद’ आतंकवादियों को कानूनी सहायता करती है, यह ध्यान रखें !’, ऐसे फलक हाथों में लेकर धर्मप्रेमियों ने प्रदर्शन किया ।

इस अभियान के अंतर्गत, देशभर में ‘हलाल सख्ती विरोधी आंदोलन’, व्यापारी बैठकें, मंडल बैठकें, जागरूकता फलक, व्याख्यान, हस्तपत्रकों का वितरण और ऑनलाइन याचिकाओं के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाई जा रही है । केंद्र सरकार ‘हलाल सर्टिफिकेशन’ व्यवस्था को बंद करे, इस उद्देश्य से ‘हलाल मुक्त दिवाली’ अभियान के अंतर्गत समाज के नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए प्रबोधनात्मक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । इस दौरान हलाल प्रमाण पत्र के विषय में जानकारी देकर जागरूकता फैलाई गई । इसे समाज से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला । कई लोगों ने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं थी, और उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘अब ‘हलाल’ प्रमाण पत्र का ठप्पा लगी कोई भी वस्तु नहीं खरीदेंगे’ । सहभागी संगठनों ने यह संकल्प व्यक्त किया है कि यह लडाई केवल दिवाली तक सीमित न रहकर, ‘हलाल मुक्त भारत’ होने तक लगातार जारी रहेगी ।








