Menu Close

पुणे : शारदीय नवरात्रोत्सव में ‘गौड़ ब्राह्मण समाज’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति का मार्गदर्शन

मार्गदर्शन करती हुई कु. क्रांती पेटकर

पुणे – ‘गौड ब्राह्मण समाज’ की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्रोत्सव में, हाल ही में हिन्दू जनजागृति समिति की रणरागिणी शाखा की कु. क्रांति पेटकर का ‘नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया था । कु. क्रांति पेटकर ने उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन करते हुए नवरात्रि में की जानेवाली विभिन्न धार्मिक कृतियों का शास्त्र बताया । साथ ही, गरबा में होनेवाले अपप्रकार और लव जिहाद की समस्या के बारे में भी जानकारी दी । उन्होंने महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ बने, इसके लिए हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया । इस आह्वान को उपस्थित श्रद्धालुओं से उत्साही प्रतिसाद मिला ।

पिछले ३ वर्षों से इस नवरात्रोत्सव में समिति को उनके उपक्रमों का आयोजन करने का अवसर समाज द्वारा मिल रहा है । इस कार्यक्रम में कु. क्रांति पेटकर का सम्मान श्रीमती कविताताई दिलीपजी डांगी के हाथों शॉल और श्रीफल देकर किया गया । इस अवसर पर लगभग १ सहस्र २०० उपस्थिति रही । कार्यक्रम में समिति के कार्य की प्रशंसा की गई । इस अवसर पर सनातन संस्था के ग्रंथ-प्रदर्शनी का स्टॉल भी लगाया गया था ।

Latest News