Menu Close

राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने हेतु मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विद्यालयों में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से उद्बोधन

उज्जैन के उत्कृष्ट सरकारी विद्यालय में उद्बोधन देते हुए समिति के श्री. आनंद जाखोटिया

उज्जैन – राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की अेर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत करना, विद्यालयों में उद्बोधन देना तथा भीतीपत्रकों के द्वारा जागृति की गई । मध्य प्रदेश के उज्जैन, भोपाल एवं जबलपुर के ३ सहस्र से अधिक छात्रों का उद्बोधन किया गया ।

उज्जैन के पानदरिबा स्थित लोकमान्य तिलक विद्यालय में उद्बोधन देते हुए समिति के श्री. श्री. श्रीराम काणे तथा व्यासपीठ पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती वसुधा केसकर
उज्जैन के लोकमान्य तिलक हायर सेकंडरी (CBSC) विद्यालय में उद्बोधन देते हुए श्री. आनंद जाखोटिया, व्यासपीठ पर प्रधानाध्यापिका अर्चना बिच्चू एवं श्री. श्रीराम काणे

राजस्थान के पाली जिले के सोजत रोड में उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा अजमेर के ६ विद्यालयों में १ सहस्र से अधिक छात्रों का उद्बोधन किया गया

सोजत रोड (पाली) में उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत करती हुईं समिति की अर्चना लढ्ढा एवं अन्य मान्यवर
अजमेर (राजस्थान) के आदर्श विद्यानिकेतन में संबोधित करती हुईं समिति की श्रीमती सुगंध मिश्रा
अजमेर (राजस्थान) के ब्लॉसम सिनीयर सेकंडरी विद्यालय में संबोधित करती हुईं समिति की श्रीमती चंद्रा लालवानी

साथ ही ७ विद्यालयों के निदेशकों को ज्ञापन प्रस्तुत कर छात्रों का उद्बोधन करने का अनुरोध किया गया । समिति की ओर से इन सभी विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर इस विषय में उद्बोधन करनेवाले भीतीपत्रक लगाए गए ।

अजमेर (राजस्थान) के माहेश्वरी माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक आर्.के. श्रीवास्तव को ज्ञापन प्रस्तुत करती हुईं श्रीमती सुगंध मिश्रा एवं श्रीमती चंद्रा लालवानी
जैसलमेर (राजस्थान) के गांधी बालमंदिर एवं सीनियर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलकिशोर व्यास को ज्ञापन प्रस्तुत करती हुईं श्रीमती रीना भराडिया एवं कु. संचिता भराडिया
जैसलमेर (राजस्थान) यहां के गोल्डन किड्स प्री-स्कूल की प्रधानाध्यापिका दक्षा खत्री को ज्ञापन प्रस्तुत करती हुईं श्रीमती किरण कबाडी

प्रतिक्रिया

१५ अगस्त के के दिन हम राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हैं; परंतु उसके उपरांत इन राष्ट्रध्वजों की क्या स्थिति होती है, यह हम सभी देखते हैं । भारत सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आरंभ किए जाने से मेरे मन में ‘राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने हेतु क्या करना चाहिए ?’, यह विचार था । हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से इस संदर्भ में किया जा रहा कार्य एक बडा देशकार्य है । किसी अन्य बात का सम्मान करने की अपेक्षा यह सम्मान अधिक महत्त्वपूर्ण है । विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने हेतु समिति के कार्यकर्ता जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें सभी को भाग लेना चाहिए । – श्री. आर.के. श्रीवास्तव, प्राचार्य, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, अजमेर, राजस्थान

प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों का उपयोग करना अथवा अन्य वस्तुओं पर राष्ट्रध्वज के रंगों का उपयोग करना हमारे राष्ट्रध्वज का अनादर है । इसे रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति जो उद्बोधन कर रही है, उसके कारण छात्रों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान जागृत होगा तथा वे राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने में सतर्क होंगे । – श्री. विवेक शर्मा, प्राचार्य, उज्जैन पब्लिक स्कूल, उज्जैन

Latest News