Menu Close

अमेरिकी कंपनी ‘परप्लेक्सिटी एआई’ के विज्ञापन में भारत का गलत नक्शा प्रसारित

विदेशी कंपनियां षड्यंत्रपूर्वक भारत का गलत मानचित्र प्रसारित कर देश की राष्ट्रीय अस्मिता को ठेस पहुंचाती हैं ! ऐसी कंपनियों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

दिल्ली – कुछ दिन पूर्व ही स्थापित हुई ‘परप्लेक्सिटी एआई’ नामक सर्च इंजन के विज्ञापन में भारत का अयोग्य मानचित्र प्रयोग में लाया गया है । इस मानचित्र से पाक अधिकृत कश्मीर का महत्त्वपूर्ण भाग हटा दिया गया है । यह विज्ञापन हिन्दी में है तथा इसे भारत में प्रसारित किया गया है । इस कारण भारतीयों द्वारा सोशल मीडिया में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है । ‘परप्लेक्सिटी एआई’ एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी है । यह एप एक संवादात्मक सर्च इंजन है तथा इसे गूगल की भांति उपयोग किया जाता है ।

१. भारतीय कानून के अनुसार, भारत का अयोग्य मानचित्र दिखाना एक दंडनीय अपराध है । भारत ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि भले ही जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के कुछ भागों पर पाकिस्तान एवं चीन ने दशकों से अवैध रूप से नियंत्रण कर रखा हो, फिर भी वे भारत के अभिन्न अंग हैं तथा सदैव रहेंगे ।

२. इसके उपरांत भी, कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नक्शा पाक अधिकृत कश्मीर को छोडकर दिखाया जाता है ।

३. इससे पहले चीन स्थित ‘अब्लो’ एप में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को अयोग्य तरीके से दिखाया गया था, साथ ही लक्षद्वीप को भी नहीं दिखाया गया था ।

४. उसके विरोध में जन आक्रोश के पश्चात, भारत सरकार ने गूगल को इस एप को ‘प्ले स्टोर’ से हटाने के निर्देश दिए थे ।

Latest News