Menu Close

अकोला (महाराष्ट्र) में १० हजार हिन्दुओं का मोर्चा : पीडिता को न्याय तथा लव जिहाद विरोधी कानून लागू करने की मांग

  • धर्मांध द्वारा अल्पायू हिन्दू लडकी के साथ बलात्कार का प्रकरण

  • बंदी बनाए गए आरोपी को फांसी दीजिए तथा ‘राज्य में लव जिहाद विरोधी कानून बनाएं !’ – विधायक संग्राम जगताप ने की मांग

पुलिस, कानून आदि को साख पर रखनेवाले लव जिहादियों को जब तक सरकार फांसी पर नहीं लटकाती, तब तक ऐसी घटनाएं नहीं रूकेंगी, इसे ध्यान में लेकर अब हिन्दुओं को ऐसे लोगों को फांसी हाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

अकोला – यहां के डाबकी रोड परिसर में एक १६ वर्षीय अल्पायू लडकी के साथ हुई बलात्कार की घटना के विरोध में सकल हिन्दू समाज में अभूतपूर्व एकजुट दिखाते हुए ‘हिन्दू जनआक्रोश मोर्चा’ निकाला । श्री राजेश्वर मंदिर से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए इस मोर्चा में १० सहस्र से अधिक हिन्दू सहभागी हुए । इस मोर्चा में ‘आरोपी को तत्काल फांसी दी जाए’ तथा ‘यह अभियोग शीघ्रगति न्यायालय में चलाएं’ की जोरदार मांगें की गईं । इस अवसर पर अहिल्यानगर के विधायक संग्राम जगताप ने उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान इन राज्यों की तर्ज पर महाराष्ट्र में आजीवन कारावास के दंड के प्रावधानवाले ‘लव जिहादविरोधी कानून’ को तत्काल लागू करने की जोरदार मांग की । मोर्चा के मार्ग पर स्थित दुकानों को मोर्चा के समर्थन में बंद रखा गया था ।

१. ६ सितंबर को जब पीडिता के माता-पित गणेशमूर्ति विसर्जन के लिए बाहर गए थे, उस समय तौहिदखान समीरखान बैद (आयु २८ वर्ष) ने अल्पायू हिन्दू लडकी के घर में घुसकर उसे चाकू का भय दिखाकर उसके साथ अमानवीय बलात्कार किया ।

२. ४० पुलिसकर्मियों के विशेष दल ने आरोपी को मध्यप्रदेश से बंदी बनाया । विधायक संग्राम जगताप ने कहा कि मोर्चा के कारण पुलिस पर दबाव बनने से आरोपी को बंदी बनाया गया ।

३. मोर्चा के समापन के समय जिलाधिकारी को प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में उक्त मांगों के साथ ही आरोपी का घर बुलडोजर से ध्वस्त किया जाए, आरोपी की सहायता करनेवालों को सहआरोपी बनाया जाए तथा पीडित परिवार की आर्थिक एवं कानूनी सहायता की जाए, ये भी मांगें की गई हैं ।

४. ‘आरोपी पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में बडा असंतोष उत्पन्न होगा तथा उससे प्रशासन की प्रामाणिकता पर भी प्रश्नचिन्ह उठेगा । हमारे बहनों-लडकियों की सुरक्षा ही हमारे सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस प्रकरण में पीडिता को न्याय मिलने तक संपूर्ण हिन्दू समाज शांति से नहीं बैठेगा, यह चेतावनी भी विधायक संग्राम जगताप ने दी ।

Latest News