Menu Close

अमेरिकी वस्तुओं पर राष्ट्रव्यापी बहिष्कार का आवाहन : हिन्दू जनजागृति समिति का भारत में आंदोलन

अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर ५० प्रतिशत तक का अन्यायपूर्ण कर लगाने के विरोध में देशभर में विभिन्न संगठनों ने ‘मैकडोनाल्ड्स’ के सामने (होटल सयाजी के पास) प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी प्रतिष्ठानों के उत्पादों पर पूर्ण बहिष्कार का आवाहन किया । इस आंदोलन के माध्यम से, स्वतंत्रता संग्राम के समय उपयोग किए गए ‘स्वदेशी’ के हथियार का फिर से उपयोग करके अमेरिका की आर्थिक दादागिरी का जवाब देने का दृढ संकल्प व्यक्त किया गया । इस आंदोलन में हिन्दू जनजागृति समिति के साथ-साथ समान विचारधारा वाले संगठन भी सम्मिलित थे ।

अमेरिकी वस्तुओं के बहिष्कार का आवाहन अमेरिका के अन्याय का जवाब देने के लिए मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, बर्गर किंग, पिज्जा हट, डोमिनोज, स्टारबक्स, डंकिन डोनट्स, सेवेन अप, कोका-कोला, स्प्राइट, फैंटा, लेज, अमेजॉन, उबर, नेटफ्लिक्स, कोलगेट, पामोलिव और जॉनसन एंड जॉनसन जैसे कई प्रसिद्ध अमेरिकी ब्रांडों का बहिष्कार करने का आवाहन किया गया है । अमेरिकी वस्तुओं का त्याग करके, गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आहावन किया गया ।

कोल्हापुर

कोल्हापुर के हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन में सम्मिलित हिन्दुत्वनिष्ठ

इस आंदाेलन में ‘शिवशाही फाउंडेशन’ के संस्थापक श्री. सुनील सामंत, उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के उप-जिला प्रमुख श्री. संभाजीराव भोकरे और करवीर तालुका प्रमुख श्री. राजू यादव, ह.भ.प. महादेव यादव महाराज, ‘आरोग्य भारती’ की डॉ. अश्विनी मालकर, शिवसेना के उप-जिला प्रमुख श्री. किशोर घाटगे, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के करवीर तालुका समन्वयक श्री. शरद माळी, युवासेना के श्री. सागर पाटील, और ‘हिन्दू एकता आंदोलन’ के श्री. दिलीप भिवटे ने अपने विचार व्यक्त किए ।

पुणे

Latest News