Menu Close

बंगलुरु में पुण्यक्षेत्र संरक्षण समिति की ओर से ‘धर्म संरक्षण सम्मेलन’ में हिन्दू जनजागृति समिति का सक्रिय सहभाग

धर्मस्थल मंदिर की छवि मलिन करने के लिए रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र ! – चक्रवर्ती सुलीबेले का गंभीर आरोप

बंगलुरु (कर्नाटक) – करोडों हिन्दुओं का श्रद्धास्थान, धर्मस्थल श्री मंजुनाथ स्वामी मंदिर एवं पूज्य श्री. वीरेंद्र हेगडे के विरुद्ध संगठित षड्यंत्र रचकर, उनकी छवि मलिन करने का प्रयास हो रहा है, ऐसा आरोप युवा ब्रिगेड नामक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन के संस्थापक श्री. चक्रवर्ती सुलीबेले ने किया ।

उन्होंने आगे कहा,

पिछले सैकडों वर्षों से अनेक दुष्ट शक्तियों ने हमारे सनातन हिन्दू धर्म का नाश करने का प्रयास किया है, किंतु वे सफल नहीं हो सके, क्योंकि हमारे लोगों की धर्म पर अटूट श्रद्धा है । इस श्रद्धा का कारण हमारे मंदिर हैं । हमारे इन श्रद्धास्थानों का नाश करने के लिए आज एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है । इस पर एकमात्र उपाय है कि हम हिन्दू संगठित होकर इस षड्यंत्र के विरुद्ध संघर्ष करें, ऐसा आवाहन भी सुलीबेले ने किया ।

श्री. सुलीबेले यहां के स्वातंत्र्य उद्यान में आयोजित ‘धर्म संरक्षण सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे । पुण्यक्षेत्र संरक्षण समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में विचारक श्री. वसंत गिळियार, हरिहर मठ के पीठाधिपति श्री वचनानंद स्वामीजी, श्रवणबेळगोळ के जैन मठ के श्री भानुकीर्ती भट्टाचार्य महास्वामीजी, एवं हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. मोहन गौडा, श्रीमती भव्या गौडा तथा श्री. शरथ कुमार के साथ सहस्रों धर्मबंधु-भगिनी उपस्थित थे ।

Latest News