Menu Close

स्वतंत्रता-दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से विविध स्थानों पर फ्लेक्स प्रदर्शनी

 स्वतंत्रता-दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में अनेक स्थानों पर क्रांतिकारियों की जानकारी देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था । इसका लाभ अनेक विद्यालय के छात्रों तथा सामान्य नागरिकों ने लिया।

१. सोलापुर

फ्लेक्स प्रदर्शनी देखते हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी
अभिप्राय देते हुए शिक्षक, फ्लेक्स प्रदर्शनी देखते हुए विद्यार्थी
फ्लेक्स प्रदर्शनी देखते हुए विद्यार्थी

मुख्याध्यापिका श्रीमती वैशाली कुंभार ने कहा, ‘‘ ऐसे उपक्रम आरंभ करना आज के समय की आवश्यकता है । आज की युवा पीढी एवं बच्चों में राष्ट्रप्रेम एवं क्रांतिकारियों के विषय में जागृति होना आवश्यक है । उसके लिए हिन्दू जनजागृति समिति अत्यंत प्रशंसनीय उपक्रम कर रही है ।’’

विद्यालय की ओर से बच्चों को उन्हें पसंद आनेवाले कोई भी ४ क्रांतिकारियों की जानकारी एकत्रित करके, उसे कॉपी में लिखकर उसका अभ्यास करने का उपक्रम भी दिया गया ।

२. चंद्रपुर

Read more on Flex Exhibition

Latest News