Menu Close

वारी में घुसे हुए शहरी नक्सलवादियों की छानबीन होगी – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आश्वासन

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निवेदन देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के सतीश सोनार

मुंबई – आषाढी वारी महाराष्ट्र की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन का अत्यंत पवित्र अंग है । अनेक शतकों से यह वारी अविरत चल रही है । इस वारी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता; परंतु वारी में अनेक साम्यवादी, आधुनिकतावादी विचार रखनेवाले, भगवान को न माननेवाले अंनिस का सहभाग संशयास्पद है । अत: हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उन्हें इस विषय में निवेदन दिया । उपमुख्यमंत्री शिंदे ने तुरंत उस पर हस्ताक्षर करते हुए आदेश दिया कि ‘संपूर्ण प्रकरण की छानबीन कर, उस पर उचित कार्यवाही की जाए ।’

राज्य के गृहराज्यमंत्री (शहरी) योगेश कदम से भी हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता मिले और उन्हें भी इसी विषय पर निवेदन दिया । इस पर मंत्री कदम ने ‘राज्य के पुलिस महासंचालक एवं विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने समिति को आश्वासन दिया कि वे उनसे बात करेंगे ।

शिवसेना की विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने विधान परिषद में उठाई आवाज !

शिवसेना की विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने विधान परिषद में कहा, ‘ईश्वर को न माननेवाले लोगों का वारी में घुसकर श्रद्धालुओं का बुद्धिभेद (ब्रेनवॉश) करना, उन्हें भगवान से दूर ले जाना, यह हिन्दू धर्म पर आक्रमण है । कुछ शहरी नक्सलवादी विविध संस्थाओं के नाम से वारी में घुस गए हैं । सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर शहरी नक्सलवादियों पर कार्यवाही करनी चाहिए ।’

२ जुलाई को सूचना के अधिकार के अंतर्गत विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने इस विषय की जानकारी विधान परिषद में दी । इस अवसर पर डॉ. मनीषा कायंदे ने कहा, ‘‘आषाढी एकादशी कुछ दिनों में आनेवाली है । पंढरी की वारी (तीर्थयात्रा) जगप्रसिद्ध है ।

निर्धन वारकरी इस भक्ति शोभायात्रा में पंढरपुर जाते हैं; परंतु कुछ शहरी नक्सलवादी ‘संविधान वारी’, ‘पर्यावरण दिंडी’, ‘लोकायत’ आदि नामों से वारी में घुस गए हैं । ये लोग वारी में नाटिका अथवा भाषणों के माध्यम से श्रद्धालुओं का बुद्धिभेद करने का प्रयत्न करते हैं । वारी में घुसे हुए इन शहरी नक्सलवादियों को सरकार द्वरा बंदी बनाया जाना चाहिए ।

संतवीर ह.भ.प. बंड्यातात्या कराडकर ने भी वारी में घुसे हुए नक्सलवादियों पर कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री को निवेदन दिया है । शहरी नक्सलवादियों पर कार्यवाही करने के लिए इस अधिवेशन में सरकार ‘जनसुरक्षा विधेयक’ लानेवाली है । सरकार को यह प्रकरण गंभीरता से लेना चाहिए ।’’

इस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन देते हुए कहा कि ‘वारी में शहरी नक्सलवाद का घुसना, अत्यंत गंभीर विषय है इसलिए गृहविभाग को कार्यवाही करने का आदेश दूंगा ।’

वारकरियों का बुद्धिभेद करनेवालों का उचित बंदोबस्त करना आवश्यक ! – ह.भ.प. बापूसाहेब उखळीकर

Latest News