Menu Close

मावळों समान हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए संघर्ष करना होगा – किशोर जगताप

श्री. किशोर जगताप उपस्थितों का मार्गदर्शन करते हुए

सोलापुर (महाराष्ट्र) – आज हिन्दू धर्म और धर्मियों पर विविध प्रकार के आघात हो रहे हैं । छत्रपति शिवाजी महाराजजी के मावळों (महाराजजी के सैनिकों को मावळे कहते हैं ) ने जिसप्रकार हिंदवी स्वराज्य के लिए संघर्ष किया, उसीप्रकार हिन्दू राष्ट्र स्थापित करने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. किशोर जगताप ने किया । वे धाराशिव में सांजा में आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा में बोल रहे थे ।

सभा में उपस्थित धर्मप्रेमी

श्री. जगताप ने हिन्दू धर्म का श्रेष्ठत्व, वक्फ कानून, हिन्दूविरोधी नैरेटिव (झूठे कथानक) इत्यादि विषयों पर उपस्थितों का मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक हिन्दू को अपना अस्तित्व टिकाए रखने के लिए धर्मशिक्षा लेना और उसे आचरण में लाना, नौकरी-व्यवसाय संभालते हुए धर्मरक्षा के लिए संगठितरूप से कृति करना अत्यंत आवश्यक है !’’

सांजा परिसर में सभी धर्मप्रेमी हिन्दुओं ने इस सभा की तैयारी और प्रसार किया । इस सभा के लिए २०० से भी अधिक धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे । सभा के पश्चात हुई ब्योरा बैठक में २५ से भी अधिक धर्मप्रेमी उपस्थित थे । उपस्थितों ने २ स्थानों पर धर्मशिक्षा वर्ग आरंभ करने की मांग की । इसके साथ ही यह भी कहा कि गांव में अनेक स्थानों पर सामूहिक आरती के माध्यम से युवाओं को संगठित करेंगे ।

Latest News