हिन्दुओं के त्योहार भी आज आतंक में मनाने पड रहे हैं ! – कु. प्राची शिंत्रे, हिन्दू जनजागृति समिति

पुणे – भारत में हिन्दुओं के धार्मिक शोभायात्रा, त्योहारों पर आक्रमण होना, पथराव करना, उत्सवकाल में दंगे करवाना आम बात हो गई है । हिन्दूबहुल भारत में हिन्दुओं को यह और कितने समय सहन करना होगा ? हिन्दुओं के त्योहार आज भी आतंक में मनाने पड रहे हैं । हम भारत में रहते हैं अथवा पाकिस्तान में ? हिन्दूबहुल भारत में हिन्दू अपने ही त्योहार न मना पा रहे हों, तो इसका गंभीरता से विचार करने का समय आ गया है, बारंबार होनेवाले दंगे और इससे होनेवाली हानि रोकने के लिए सरकार को कठोर और हिन्दुओं को संगठित हो, ऐसा स्पष्ट प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति की कु. प्राची शिंत्रे ने किया । वे यहां के तळेगाव दाभाडे में आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा में बोल रही थीं । इस अवसर पर उन्होंने वक्फ बोर्ड, इसके साथ ही समाज पर लव जिहाद की जकड, इन विषयों पर भी उपस्थितों का मार्गदर्शन किया । इस सभा में १५० से भी अधिक महिलाएं, युवतियां और युवक उपस्थित थे ।

आजकल धर्म पर हो रहे आघात और उसके विरोध में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा उठाए गए कदम के विषय में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. महेश पाठक ने उपस्थितों को अवगत करवाया ।
विशेष
१. महिलाओं की उपस्थिति लक्षणीय थी ।
२. इस अवसर पर स्वरक्षा के प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए गए, उसे जिज्ञासुओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला ।
३. वक्ताओं को पूछे जाने पर कि ‘क्या वे धर्मकार्य में सम्मिलित होंगे ?’, उपस्थितों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला । उन्होंने अपने हाथ ऊपर उठाकर कार्य में सम्मिलित होने की सकारात्मकता दर्शाई ।








