Menu Close

धर्माचरण ही ‘लव जिहाद’पर उपाय – कु. क्रांती पेटकर, रणरागिनी शाखा, पुणे कु. क्रांती पेटकर

केंजळ (भोर, पुणे) – देश में विविध राज्यों में, भागों में अनेक हिन्दू युवतियों एवं महिलाओं के लव जिहाद के जाल में फंस जाने से उनका जीवन उद्ध्वस्त हो रहा है । प्रत्येक हिन्दू मां-बहनों को धर्मशिक्षा लेकर धर्माचरण करना चाहिए और ‘लव जिहाद’ से सावधान रहना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति की रणरागिनी शाखा की कु. क्रांती पेटकर ने किया । केंजळ, तालुका भोर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘लव जिहाद : एक भीषण समस्या’ इस विषय पर आयोजित व्याख्यान में वे बोल रहीं थीं । ८ मार्च को यहां हुई हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा के माध्यम से अनेक धर्मप्रेमियों ने ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान लेने की मांग की थी । तदुपरांत व्याख्यान आयोजित किया गया । इस व्याख्यान के लिए १०० से भी अधिक महिलाएं, युवतियां और युवक उपस्थित थे ।

कु. क्रांती पेटकर ने कहा, ‘‘हमें राजमाता जिजाऊ, महारानी येसूबाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महारानी पद्मावती, अहिल्याबाई होळकर जैसी अनेक महिलाओं का शौर्यशाली इतिहास मिला है । इससे प्रेरणा लेकर प्रत्येक हिन्दू महिला को धर्माचरण कर आत्मबल बढाकर, स्वयं में शौर्य जागृत करना आवश्यक है ।’’

Latest News