
कोल्हापुर – हिन्दुत्व का कार्य, फिर वह भले ही किसी भी संगठन को हो, उसमें एक हिन्दू के रूप में सम्मिलत हों । आज ऐसा है कि आगामी काल में देश में गृहयुद्ध जैसे स्थिति हो सकती है । हिन्दुओं को इस आनेवाले काल में अत्यंत सतर्क और जागृत रहना चाहिए । इसलिए हिन्दुओं का प्रभावी संगठन बनाएं और हिन्दुत्व के लिए कार्य करें, ऐसा आवाहन तेलंगाना के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजासिंह ने किया । वे ‘होटल तुलसी’ में हिन्दुत्वनिष्ठों के लिए आयोजित मार्गदर्शन में बोल रहे थे । इस अवसर पर व्यासपीठ पर हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ संगठक श्री. सुनील घनवट एवं सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडये उपस्थित थीं ।
इस अवसर पर विधायक टी. राजासिंह ने हिन्दुत्वनिष्ठों को बताया कि चुनाव जीतकर आने से पहले तेलंगाना की क्या स्थिति थी, उन्होंने लोकप्रतिनिधि होने के लिए कैसे संघर्ष किया, हिन्दुत्वनिष्ठ लोकप्रतिनिधि होने पर राजकीय प्रवास में उनके लिए कैसे बाधाएं उत्पन्न की गईं और इन सभी पर उन्होंने कैसे मात की । इस अवसर पर विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिन्दुत्व के विविध सूत्रों पर काम करते समय आनेवाली अडचनों पर कैसे मार्ग निकालें ? इस विषय पर शंकानिरसन किया ।

नागपुर से आरंभ हुए दंगे कोल्हापुर में भी पहुंच सकते हैं !
नागपुर में धर्मांधों ने जो दंगे किए, वे महाराष्ट्र के प्रत्येक शहर में और कोल्हापुर में भी हो सकते हैं । इसलिए हिन्दुओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है । नागपुर में केवल हिन्दुओं पर ही नहीं, अपितु पुलिस पर भी भारी मात्रा में पथराव किया गया । एक पुलिस अधिकारी पर कुल्हाडी से वार किया गया । नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय होने से जानबूझकर वही स्थान चुना गया । विधायक टी. राजासिंह ने सवेरे ९ बजे कोल्हापुर में साढे तीन शक्तिपीठों में से एक श्री महालक्ष्मीदेवी और मातृलिंग के दर्शन लिए ।








