Menu Close

भुये (जिला कोल्हापुर) में हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा के लिए ६५० से भी अधिक जिज्ञासुओं की उपस्थिति

धर्मांतर, गोहत्या, मंदिर सरकारीकरण जैसी समस्याओं पर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना ही एकमेव उत्तर ! – सद्गुरु स्वाती खाडये, सनातन संस्था

भुये (जिला कोल्हापुर) – भारत हिन्दूबहुल देश होते हुए भी अनेक स्थानों पर सरकारीकरण हुए देवस्थानों (मंदिरों) की भूमि बेची गई है । कुछ देवस्थानों में भक्तों को भारी मात्रा में लूटा जा रहा है । एक समय भारत गोपालकों की भूमि थी, आज उस भारत में प्रतिदिन गोमाताओं की हत्या हो रही है । धर्मांतर के कारण मिजोरम जैसे राज्य में हिन्दू अल्पसंख्यक हो रहे हैं । जिसप्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगल आक्रमकों के विरोध में लडकर हिन्दवी स्वराज्य स्थापित किया, उसीप्रकार हिन्दुओं को भी विविध समस्याओं के उत्तर के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करनी होगी, ऐसा आवाहन सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु स्वाती खाडये ने किया । वे भुये (करवीर तालुका) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा में बोल रही थीं । सभा के लिए ६५० से भी अधिक जिज्ञासु उपस्थित थे ।

सभा में हिन्दुत्वनिष्ठ सर्वश्री माणिक स्वामी, भानुदास पाटील, अजित साळुंखे, अमर मिसळ, प्रल्हाद पाटील का हिन्दुत्व के कार्य में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया । सभा के आयोजन में गांव के युवकों ने पहल की ।

Latest News