Menu Close

श्री महालक्ष्मीदेवी मंदिर के मनकर्णिका कुंड का काम ३ महिनों में पूर्ण करने की मांग

श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचारविरोधी कृति समिति, हिन्दू जनजागृति समिति एवं महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की मांग

कोल्हापुर – श्री महालक्ष्मीदेवी मंदिर के परिसर में स्थित मनकर्णिका कुंड खोले जाने के लिए ‘श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचारविरोधी कृति समिति’ने पत्रकार परिषद, निवेदन, आंदोलन द्वारा आवाज उठाई थी । खेदपूर्ण बात यह है कि अत्यंत पवित्र ऐसे इस कुंड पर शौचालय बनाया जा रहा था । देवीभक्तों के तीव्र विरोध करने पर शौचालय का अनधिकृत निर्माणकार्य जून २०१६ में गिरा दिया गया । तदुपरांत वर्ष २०२१ में यह कुंड भक्तों के लिए खोल दिए जाने का काम आरंभ हुआ, परंतु ४ वर्षों उपरांत भी यह अब तक अपूर्ण है । इसलिए आनेवाले ३ महिनों में कुंड का काम पूर्ण किया जाए, ऐसी मांग श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचारविरोधी कृति समिति, हिन्दू जनजागृति समिति एवं महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने किया है । कुंड की वर्तमान स्थिति जानने के लिए शिष्टमंडल ने अवलोकन किया, तत्पश्चात यह मांग की गई ।

‘मनकर्णिका कुंड’ प्राचीन काल से श्री महालक्ष्मी शक्तिपीठ पर स्थित लाखों श्रद्धालुओं का श्रद्धास्थान है । ‘करवीर महात्म्य’ में इस कुंड का वर्णन आया है । ऋषि अगस्त्य और उनकी पत्नी लोपामुद्रा ने इस कुंड में अनेक बार स्नान किया है । पहले इस तीर्थ का पवित्र पानी श्री महालक्ष्मीदेवी के अभिषेक के लिए उपयोग में लाया जाता था । इसलिए मांग की गई कि इस कुंड का कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कर, यहां पर मनकर्णिका कुंड का धार्मिक महत्त्व दर्शानेवाले फलक एवं छायाचित्र लगाए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को इसकी पूरी जानकारी मिले।

Latest News