
कथित कॉमेडियन एवं हिन्दु विरोधी कलाकार मुनव्वर फारूकी फिर एक बार सुर्खियों में है। इस बार मुनव्वर फारूकी का जियो-हॉटस्टार पर एक शो प्रदर्शित हुआ है, जिसका नाम है ‘हफ्ता वसुली’। इस शो द्वारा विविध विषयों पर चर्चा करते समय हास्य-विनोद किया जाता है। ऐसे ही सीजन १ में प्रदर्शित हुए शो में मुनव्वर ने बातों बातों में गाली का प्रयोग किया है। इसके साथ ही एक वाक्य का अश्लील रूप से अर्थ निकालकर वो सभी के सामने बेशर्मी से बताया है। बता दें कि, इस शो को ’ए’ सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही मुनव्वर ने पहले हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उडाकर करोडों हिन्दुओं की धर्मभावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हो सकता है, इस शो में भी वो हिन्दुओं की आस्था को चोट पहुंचा सकता है।
This show Hafta Vasooli on Jio Hotstar hosted by Hindu Hater Munawar (@munawar0018) promotes vulgarity and is against our cultural values. Look at the double meaning language of this guy. Demand an immediate ban! @JioHotstar @MIB_India #JioHotstar_Ban_HaftaVasooli pic.twitter.com/i5jwGAVO3e
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) February 22, 2025
आज ओटीटी प्लैटफॉर्म सभी वर्ग के आयु के लिए खुले है। इसलिए इस प्रकार के शो से समाज के नैतिक मूल्यों का अध:पतन होता है। ऐसे शो हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का हनन करते है। मनोरंजन के नाम पर इस प्रकार अश्लीलता फैलाने का विकृत षड्यंत्र इस शो द्वारा हो रहा है। इसलिए इस शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने की है।
ट्विटर पर भी इस शो पर प्रतिबंध की मांग के लिए ट्विटर ट्रेंड देखा गया । #JioHotstar_Ban_HaftaVasooli इस हैशटॅग से लोग ट्विट कर अपना विरोध व्यक्त कर रहे थे। यह ट्रेंड 15 वे स्थान पर था।
ट्विटर पर धर्मप्रेमी अधिवक्ता अमिता सचदेवा ने मुनव्वर फारूकी के विरोध में ऑनलाईन शिकायत भी दर्ज की है।
🚨 Complaint Filed Against Munawar Faruqui (@munawar0018)! 🚨
I have officially filed a complaint against habitual offender Munawar Faruqui, for his show "Hafta Wasooli" streamed on @JioHotstar, requesting an FIR under BNS Sections 196, 299, and 353, along with the IT Act and… pic.twitter.com/ps6NCH5Ztd
— Amita Sachdeva, Advocate (@SachdevaAmita) February 22, 2025








