Menu Close

सोलापूर में बांगलादेशी घुसपैठियों के विरोध में हिन्दू जनजागृति समिति का आंदोलन

शोधमुहिम कर बांगलादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए सोलापुर में जिलाधिकारियों को निवेदन

सोलापुर – बांगलादेशी घुसपैठियों के कारण राज्य की सुरक्षा को गंभीर संकट निर्माण हो गया है । इससे सामाजिक अस्थिरता, अपराधों में वृद्धि एवं रोजगार की समस्या निर्माण हो गई है । इस पृष्ठभूमि पर महाराष्ट्र की भी बंगाल, ‘असम’ जैसी स्थिति होने से पूर्व ही मुख्यमंत्री को राज्यभर में ‘बांगलादेशी घुसपैठ शोधमुहिम’ कर सभी बांगलादेशी घुसपैठियों को ढूंढ निकालना होगा, इसके साथ ही घुसपैठियों की सहायता करनेवालों पर देशद्रोह का अपराध प्रविष्ट करना चाहिए, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने एक आंदोलन द्वारा की है । सोलापुर जिला परिषद में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेशद्वार के निकट (पूनम गेट) १२ फरवरी को आंदोलन किया गया । इस आंदोलन में विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन सम्मिलित हुए हैं ।

बाएं से (निवेदन स्वीकारते हुए) तहसीलदार दिनेश पागरे, अधिवक्ता चंद्रशेखर वारद, सर्वश्री विनोद रसाळ, हेमंत कत्तुल एवं आनंद झिंगाडे

आंदोलन में सम्मिलित राष्ट्रप्रेमियों ने ‘बांगलादेशी घुसपैठियों को देश के बाहर निकाल दें’, इस आशय के फलक हाथ में लिए थे । इस अवसर पर अधिवक्ता चंद्रशेखर वारद, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री मिनेश पुजारे, किशोर जगताप, राजश्री देशमुख, धनंजय बोकडे, लिंगराज हुळ्ळे, विनोद रसाळ इत्यादि ने मनोगत व्यक्त किया । आंदोलन होने के उपरांत जिलाधिकारियों को मांग का निवेदन दिया गया । जिलाधिकारियों की ओर से तहसीलदार दिनेश पागरे ने निवेदन स्वीकारा ।

Latest News