१. महामंडलेश्वर श्री गणेशानंद महाराज

प्रयागराज – हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी हाल ही में आनंद आखाडा के महामंडलेश्वर श्री गणेशानंद महाराजजी से मिले और उन्हें गोवा में प्रतिवर्ष होनेवाले राष्ट्रीय हिन्दू अधिवेशन का निमंत्रण दिया । इस प्रसंग में समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्यों के संगठक श्री. सुनील घनवट उपस्थित थे । इस अवसर पर सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने श्री गणेशानंद महाराजजी का सम्मान किया ।
२. श्री शंभू पंच अग्नि आखाडे के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराजजी से भेंट
सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने श्री शंभू पंच अग्नि आखाडे के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराजजी ने भी भेट लेकर उनका सम्मान किया, इसके साथ ही उन्हें भी राष्ट्रीय हिन्दू अधिवेशन का निमंत्रण दिया । इस अवसर पर श्रीमहंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराज बोले, ‘‘समिति का कार्य बहुत अच्छा है और वर्तमान में ऐसे ही कार्य की आवश्यकता है ।’’
३. विद्यार्थियों को हिन्दू राजाओं की श्रेष्ठता की शिक्षा दें !- महंत अरुण दासजी महाराज, जगन्नाथ धाम शिविर

जिस अकबर ने हिन्दुओं के मंदिरे तोडे, हिन्दू महिलाओं पर अत्याचार किए, उस विषय में हमारे विद्यालयीन छात्रों को ‘अकबर श्रेष्ठ था’, ऐसी शिक्षा दी जाती है । उसके स्थान पर ‘हिन्दू राजा कैसे श्रेष्ठ थे ?’, यह सिखाया जाना चाहिए, ऐसे वक्तव्य जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्यजी महाराजजी के उत्तराधिकारी एवं जगन्नाथ धाम शिविर के महंत अरुण दासजी महाराजजी ने किए । हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने उनकी हाल ही में भेट ली । आगे उन्होंने ‘हिन्दू जनजागृति समिति युवकों को अच्छे से घडने का काम कर रही है !’, ऐसे गौरवोद्गार भी उन्होंने समिति के कार्य के विषय में किए ।
४. धर्मरक्षा का कार्य करनेवाले संगठनों में हिन्दू जनजागृति समिति अग्रणी है ! – सोमयाजी षष्ठ पीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभरायजी महाराज
प्रयागराज – आज धर्मरक्षा का कार्य करनेवाले संगठन गिने-चुने ही हैं; उनमें हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य बहुत अच्छा है । जो धर्मांतर हो चुके हैं, आज उनका शुद्धीकरण करने की नितांत आवश्यकता है, ऐसे वक्तव्य सोमयाजी षष्ठ पीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभरायजी महाराज ने किए । हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद़्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने उनसे भेट ली और उन्हें सम्मानित किया । इसके साथ ही उन्होंने समिति के राष्ट्र-धर्म रक्षा के कार्य की जानकारी दी ।








