Menu Close

हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति की ओर से विक्रोली में हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा

महाकुंभ के साधु-संतों के संकल्पानुसार भारत हिन्दू राष्ट्र अवश्य होगा ! – सतीश कोचरेकर, प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति

विक्रोळी (मुंबई) – ‘प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में समस्त साधु-संतों द्वारा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प किया है । इसलिए आनेवाले काल में भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाएगा, इसमें कोई संदेह नहीं है’, ऐसा स्पष्ट प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के प्रवक्ता श्री. सतीश कोचरेकर ने किया । हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति की ओर से आयोजित की गई सभा में वे बोल रहे थे । इस अवसर पर व्यासपीठ पर धर्मनिष्ठ श्री. राजेश कारेकर उपस्थित थे ।

मान्यवर वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराजजी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया । इस अवसर पर सक्रीय धर्मयोद्धाओं का सम्मान मान्यवर वक्ताओं के हाथों किया गया । सनातन संस्था के ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों का प्रदर्शन सभास्थल पर लगाया गया था । हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वसुरक्षा के प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए । साथ ही उपस्थितितों को हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की सीडी दिखाई गई । सभा में काफी हिन्दू उपस्थित थे । उपस्थितों द्वारा हिन्दू राष्ट्र-निर्मिति के कार्य में कटिबद्ध रहने का संकल्प लिया गया ।

हिन्दू समय पर ही संगठित न हुए तो भविष्य में भारत में भी बांगलादेश समान परिस्थिति होगी ! – राजेश कारेकर, धर्मनिष्ठ

राजेश कारेकर, धर्मनिष्ठ

घाटकोपर में पुलिस थाने में कुछ समय पहले एक आतंकवादी को पुलिस पकड कर लाई । इसके कुछ मिनटों पश्चात सहस्रों आतंकवादी पुलिस थाने के बाहर जमा होकर नारे देने लगे । इस जिहादी संकट के विषय में जागृति करनी होगी । विभाजन के समय सहस्रों हिन्दुओं की हत्या हुईं । यह इतिहास भारतीयों के सामने कभी आने ही नहीं दिया गया । बांगलादेश में जिसप्रकार हिन्दुओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा है, उसीप्रकार हम यदि जागृत नहीं हुए तो हम पर भी यह संकट आएगा ।

Latest News