समिति के कार्य को अनन्य शुभकामनाएं
प्रयागराज – हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डाॅ. चारुदत्त पिंगले एवं समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने महाकुंभ क्षेत्र में विभिन्न संतों और महंतों से भेंट की और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संतों-महंतों ने समिति के कार्यों को अनेक आशीर्वाद प्रदान किए।
१. मलूक पीठ के श्री राजेंद्र दास महाराजजी से भेंट

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी एवं समिति के धर्म प्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने मलूक पीठ के श्री राजेंद्र दास महाराजजी से भेंट की और उनका सम्मान किया । इस पावन अवसर पर समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए, उन्हें कुंभ क्षेत्र स्थित समिति के कक्ष में आने के लिए निमंत्रण भी दिया ।
२. महंत श्री राजू दास महाराज जी, सिद्धपीठ हनुमान गढी मंदिर, अयोध्या धाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ‘हिन्दू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट’

“अतीत में इस विश्व में केवल ८ इस्लामी राष्ट्र थे, लेकिन आज ५७ इस्लामी राष्ट्र हैं।” हमारे पूर्वजों ने धर्म के लिए बलिदान दिया, इसीलिए हमारी सनातन हिन्दू संस्कृति जीवित है। प्रत्येक स्थान के हिन्दुओं को हिन्दू राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। “अभी नहीं तो कभी नहीं!”
३. महामंडलेश्वर गिरिधरजी महाराज, सूरत बंगला, हरिद्वार

‘अब समय आ गया है कि हिन्दुत्व के समक्ष आने वाले अवरोधों को स्पष्ट रूप से प्रसारित किया जाए!’
४. रावतपुरा सरकार महाराज, चंबल, मध्य प्रदेश

‘हमे हिन्दू जनजागृति समिति कार्यालय अवश्य भेंट देंगे !’
५. श्री रुक्मिणी विदर्भ पीठ, अंबिकापुर-कोडण्यपुर (महाराष्ट्र) के पीठाधीश्वर श्रीमद्जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वर मौली सरकार ने भी हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य को अपना पूर्ण आशीर्वाद दिया।

६. कराड और सातारा से आये, श्री शिव प्रतिष्ठान, हिन्दुस्तान के कार्यकर्ता सचिन पाटिल और अन्य हिन्दू समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई।









