
तुळजापुर – श्री तुळजाभवानी मंदिर में वस्त्रसंहिता (मंदिर में प्रवेश करते हुए परिधान किए जानेवाले कपडों के संदर्भ में नियमावली) लागू की जाए, इस मांग का निवेदन महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से जिलाधिकारी एवं मंदिर के अध्यक्ष डॉ. सचिन ओंबासे को दिया गया । तब उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में कानूनी और धार्मिक बातों का अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा ।’’ इस अवसर पर तुळजाभवानी पुजारी मंडल के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री. किशोर गंगणे, अधिवक्ता शिरीष कुलकर्णी एवं मंदिर महासंघ के श्री. विनोद रसाळ उपस्थित थे ।








