Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति का प्रदर्शन परिपूर्ण और प्रभावी – पाकिस्तानी हिन्दुओं के लिए लडनेवाले डॉ. ओमेंद्र रत्नू

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राजन केसरी, प्रदर्शन देखते हुए डॉ. ओमेंद्र रत्नू, सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ

प्रयागराज – ‘हिन्दू जनजागृति समिति के कक्ष को पाकिस्तानी हिन्दुओं के लिए लडनेवाले ‘निमित्तेकम’ संस्था के डॉ. ओमेंद्र रत्नू ने भेट दी । इस अवसर पर उन्होंने हिन्दू साधू-संत, बांगलादेशी हिन्दुओं पर होनेवाले अत्याचारों के विषय में जानकारी फलक प्रदर्शन में देखने के पश्चात उन्हें प्रदर्शन बहुत अच्छा लगा । उन्होंने बताया कि हिन्दू जनजागृति समिति का प्रदर्शन परिपूर्ण एवं प्रभावी है । उन्होंने प्रदर्शन का वीडियो बनाकर अपने परीचितों को भेजा, इसके साथ ही उनसे समति के कक्ष को भेट देने का आवाहन भी किया । उनके साथ उनके भाई श्री. अंबिकेश रत्नू भी थे । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ, हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे भी उपस्थित थेे । डॉ. ओमेंद्र रत्नू विस्थापित हिन्दू एवं सिक्खों को कुंभनगरी दिखाने लाए हैं । डॉ. ओमेंद्र रत्नू ने कहा कि उनकी संस्था का नाम ‘निमित्तेकम’ है । मैं पाक के हिन्दुओं के लिए, उन्हें सुरक्षित भारत में लाने के लिए निमित्त के रूप में प्रयत्न कर रहा हूं । परमेश्‍वर ही मुझसे यह कार्य करवा रहे हैं । इसीलिए मैंने अपनी संस्था का नाम ‘निमित्तेकम’ रखा है ।

Latest News