Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती भक्‍ती डाफळे को ‘राजमाता जीजाबाई सम्मान’ प्रदान

महाबळेश्‍वर में राजमाता जीजामाता की ३६० वीं सुवर्णतुला दिन के निमित्त भव्‍य उत्‍सव !

महाबळेश्‍वर – छत्रपति शिवाजी महाराज ने ६ जनवरी १६६५ के दिन सूर्यग्रहण का औचित्‍य साधकर स्वराज्‍यजननी राजमाता जीजाबाई की सुवर्णतुला श्री महाबळेश्‍वर मंदिर में की थी । इसी ऐतिहासिक घटना को तिथिनुसार आनेवाली २९ जनवरी २०२५ को पौष मौनी अमावस्या के दिन ३६० वर्ष पूर्ण हुए, वह क्षण वहां के शिवभक्त ‘मातृगौरव दिन’ के रूप में मनाते हैं । इसलिए २९ जनवरी को राजमाता जीजाबाई के ३६० वें सुवर्णतुला दिन का चे औचित्‍य साधकर शिवप्रेमी मित्र मंडल, सर्व महिला बचत गुट एवं श्रीक्षेत्र महाबळेश्‍वर ग्रामस्थों के संयुक्‍त विद्यमान से भव्य उत्‍सव आयोजित किया था । यह उत्सव गत १२ वर्षों से हो रहा है । इसके साथ ही सम्मान देने का यह द्वितीय वर्ष था । इस अवसर पर समस्‍त ग्रामस्‍थ श्रीक्षेत्र महाबळेश्‍वर की ओर से ‘राजमाता जीजाबाई सम्मान’ हिन्दू जनजागृति समिति की सातारा की रणरागिनी शाखा की श्रीमती भक्ती दीपक डाफळे को दिया गया ।

श्रीमती भक्‍ती डाफळे ने यह सम्मान अपने गुरु एवं सनातन संस्था के संस्‍थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी के चरणों में समर्पित करते हुए मान्‍यवरों का आभार माना । ‘राजमाता जीजाबाई का आदर्श लेकर प्रत्‍येक महिला अपने बच्चों पर हिन्दू धर्म और अध्‍यात्‍म के संस्‍कार करेगी, तब ही वे आदर्श व्‍यक्‍तिमत्त्व के रूप में तैयार होंगे । इसके लिए स्वयं साधना कर धर्माचरण करने का संकल्‍प आज के दिन करेंगे’, ऐसा मनोगत उन्होंने व्यक्त किया ।

सांसद नितीनकाका पाटील, तंटामुक्ति अध्‍यक्ष श्री. नाना वाडेकर, भूतपूर्व विधायक प्रभाकर घारगे, सातारा जिला मध्‍यवर्ती बैंक के संचालक श्री. राजेंद्र शेठ राजपुरे के हस्तों भक्‍ती डाफळे को सन्‍मानचिन्‍ह एवं सन्‍मानपत्र देकर गौरवान्वित किया गया । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. हेमंत सोनवणे भी व्यासपीठ पर उपस्‍थित थे ।

समाज में जाकर प्रत्‍यक्ष कार्य करनेवाली महिला का पुरस्‍कार के लिए चयन ! – राजेंद्र शेठ राजपुरे, सातारा जिला मध्‍यवर्ती बैंक के संचालक

पुरस्‍कार के लिए गांव की अथवा आसपास के गांवों की महिलाओं का चयन न करते हुए समाज में जाकर प्रत्यक्ष कार्य करनेवाली महिला का चयन किया, यह अच्छी बात हुई । यह पुरस्कार सरकार द्वारा दिया जाए, इसके लिए हम प्रयत्न करेंगे । इस कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिला । इसके लिए ग्रामस्थों ने अच्छे प्रयत्न किए हैं ।

शिवव्‍याख्‍याता माननीय श्री. नितीन बानगुडे पाटील के अतिरिक्‍त अनेक मान्‍यवरों के मार्गदर्शन भी इस अवसर पर हुए । मा. श्री. चंद्रकांत माने शिवशाहीर ने वीरश्री निर्माण करनेवाले पोवाडे (शौर्यगीत) प्रस्तुत किए ।

विविध मान्‍यवरों की उपस्थिति !

इस कार्यक्रम को माननीय सामाजिक कार्यकर्ता श्री. अनिल जाधव, भूतपर्व विधायक प्रभाकर घार्गे, सांसद नितीनकाका पाटील, श्री. राजूशेठ राजपुरे, पुजारी संगठन के अध्‍यक्ष जीवन महाबळेश्‍वरकर, सरपंच सुनील बिरामणे, समस्‍त हिन्दू आघाडी के श्री. मिलिंद एकबोटे, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. हेमंत सोनवणे, सरपंच श्री. सुनील बिरामणे, श्री. स्‍वरूप राजे खर्डेकर, फलटण; उपसरपंच श्रीमती कल्‍पनाताई कसम, ग्रामपंचायत सदस्‍य श्री. अनिल कात्रट प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्‍थित थे ।

श्रीमती भक्‍ती डाफळे को मिला सन्‍मानचिन्‍ह एवं सन्‍मानपत्र

श्रीमती भक्‍ती डाफळे को धर्मप्रसार एवं हिन्दुत्व संगठन के कार्य के लिए दिए गए सम्मानपत्र पर लेखन !

‘हिन्दू जनजागृति समिति की स्थापना के समय से समिति के माध्‍यम से हम धर्मप्रसार एवं हिन्दुत्व संगठन का कार्य कर रहे हैं । हिन्दू जनआक्रोश मोर्चा में सम्मिलित होकर हिन्दू मां–बहनों को मार्गदर्शन किया । इसके साथ ही समाज में जाकर हिन्दू धर्म का महत्त्व, हिन्दू राष्‍ट्र की आवश्‍यकता, महिला सबलीकरण इन विषयों पर गांव-गांव जाकर अपने वक्‍तृत्‍व शैली से समाजजागृति करने का काम आप कर रही हैं । आप सभी आयुवर्ग पर काम कर रही हैं । सभी आयु वर्ग के हिन्दुओं को धर्मशिक्षा मिले । इसके लिए पूरे जिले में विविध उपक्रमों के माध्‍यम से व्‍यापक प्रसार करने का आप यथोचित प्रयत्न कर रही हैं । मनुष्य के लिए अत्‍यंत महत्त्वपूर्ण ऐसे आध्‍यात्मिक मार्ग का महत्त्व बताने के लिए आपकी लगन आपके कार्य से दिखाई देती है । इसी कार्य के लिए हम आपको ‘राजमाता जीजाबाई सम्मान’ प्रदान कर आपका विशेष सम्मान कर रहे हैं ।’

Latest News