Menu Close

हिन्दू राष्ट्र जागृति फेरी निकालकर हिन्दू जनजागृति समिति का कुंभमेले में हिन्दू राष्ट्र का जयघोष

प्रयागराज – मौनी अमावस्या के अमृतस्नान पर्व के निमित्त से हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से २९ जनवरी को हिन्दू -राष्ट्र फेरी निकालकर कुंभमेले में हिन्दू राष्ट्र का जयघोष किया । सेक्टर १९ में मोरी मार्ग पर गंगा नदी के तट से मोरी-मुक्ति चौक तक यह फेरी निकाली गई । ‘भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, जय श्रीराम, जय श्रीराम’, ‘हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे’ ऐसे नारे दिए गए । इस फेरी में सनातन संस्था के साधक एवं कुंभमेले के लिए आए विविध संगठनों के धर्माभिमानी हिन्दू भी सम्मिलित हुए थे । फेरी में नारे दिए जाते समय आसपास के श्रद्धालुओं ने भी हिन्दू राष्ट्र का जयघोष किया ।

इस अवसर पर ‘लाना होगा, लाना होगा, हिन्दू राष्ट्र लाना होगा’, ‘सभी संतों की यही पुकार, हिन्दू राष्ट्र हो साकार’ ऐसे नारे दिए गए । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने गंगामाता की पवित्रता कैसे बनाए रखें, गंगास्नान का आध्यात्मिक लाभ कैसे प्राप्त करें ? इस विषय की जानकारी दी । हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ संगठक श्री. सुनील घनवट ने इस अवसर पर जनजागृति फेरी निकालने के पीछे उद्देश्य स्पष्ट किया ।

Latest News