Menu Close

हिन्दुत्वनिष्ठ नेता शंकर खराल की सहयोगियों सहित कुंभक्षेत्र में हिन्दू जनजागृति समिति की प्रदर्शनी को भेट

भारत एवं नेपाल सहित संपूर्ण जग में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करेंगे ! – ज्येष्ठ हिन्दत्वनिष्ठ नेता शंकर खराल, नेपाल

प्रयागराज – भारत एवं नेपाल सहित संपूर्ण जग में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करेंगे । हिन्दू शेर है, उसे जागने का समय अब आ गया है । उसके जागने पर हिन्दू राष्ट्र निर्माण होगा, ऐसा प्रतिपादन नेपाल के ज्येष्ठ हिन्दुत्वनिष्ठ नेता श्री. शंकर खराल ने यहां किया ।

२८ जनवरी को श्री. शंकर खराल ने अपने सहयोगियों सहित कुंभक्षेत्र में हिन्दू जनजागृति समिति के ग्रंथ प्रदर्शन को भेट दी । प्रदर्शन देखने के पश्चात श्री. खराल ने हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे से मिलकर विविध विषयों पर उनके साथ संवाद साधा । उस समय श्री. खराल ने सद्गुरु डॉ. पिंगळे को सम्मानित किया ।

विविध प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री. शंकर खराल बोले,

१. महाराष्ट्र में गोहत्याबंदी है, उसके लिए मैं सरकार का अभिनंदन करता हूं । अब उत्तराखंड में भी शीघ्र ही गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा और संपूर्ण भारत में गोहत्या बंदी कानून लागू होगा ।

२. आजकल हम अंग्रेजी दिनदर्शिका अनुसार चल रहे हैं । वास्तव में हमें हिन्दू दिनदर्शिका के अनुसार चलना चाहिए । तिथि, अमावस्या, पूर्णिमा हमारी कालगणना है ।

३. राष्ट्र की सीमा होती है, धर्म की नहीं । हिन्दू जग में कहीं भी हों, तब भी ऐसा प्रतीत होता है कि वे हमारे ही हैं । तीर्थक्षेत्र किसी एक देश के नहीं होते, अपितु वे मानवकल्याण के लिए होते हैं ।

४. उसीप्रकार यह कुंभमेला भी हमारा ही है । इसीलिए नेपाल से अनेक हिन्दू इस कुंभक्षेत्र में आ रहे हैं । पवित्र नदियों के संगम में स्नान कर रहे हैं । इस स्नान से मन और बुद्धि पर आया आवरण (मल) दूर हो जाता है । मन की शुद्धि होती है, पुण्य मिलता है ।

५. नेपाल हिन्दू राष्ट्र था; परंतु कुछ विदेशी देशों ने षड्यंत्र रचा । वर्ष २०१८ की जनगणना में ८१ प्रतिशत हिन्दू थे । नेपााल का मार्गक्रमण हिन्दू राष्ट्र की दिशा में है ।

६. नेपाल की जनता हिन्दू राष्ट्र की मांग कर रही है । उन्हें हिन्दू राष्ट्र चाहिए । उन्होंने हिन्दू राष्ट्र का कभी भी विरोध नहीं किया और न ही कभी निधर्मी राष्ट्र की मांग की थी । हिन्दुओं के अज्ञान का अपलाभ लेते हुए ईसाईयों ने अपना प्रभाव डालकर उनका धर्मांतरण किया है ।

Latest News