महाराष्ट्र शिव-शंभु को ही मानेगा, औरंगजेब पर बंदी होनी ही चाहिए ! – प्रशांत जुवेकर, हिन्दू जनजागृति समिति

जलगांव – महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी और धर्मवीर शंभूराजा को आदर्श माननेवाला है । आज अनेक गांवों में युवक उनके चरित्र का पारायण करते हुए दिखाई देते हैं; परंतु कुछ वर्षों से जानबूझकर औरंगजेब का महिमामंडन होने लगा है । क्रूर औरंगजेब ने हिन्दुओं के मंदिर तोडे, हिन्दू महिलाओं पर अत्याचार किए, लाखों हिन्दुओं के कत्ल किए, धर्मवीर शंभूराजा की क्रूरता से हत्या की । ऐसे हत्यारे औरंगजेब के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं ! आज जिसप्रकार इसिस, लादेन जिहाद कर रहे हैं, उसीप्रकार औरंगजेब ने तब किया था । इसलिए औरंगजेब का बैनर लगाने पर राज्य में प्रतिबंध लगाना चाहिए, ऐसी स्पष्ट मांग हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रशांत जुवेकर ने की । वे हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से रवंजा (ता. एरंडोल, जि. जळगाव) में आयोजित हिन्दू राष्ट्र जागृति व्याख्यान में बोल रहे थे । इस व्याख्यान में श्री. जुवेकर के साथ ही समिति की नासिक जिला समन्वयक कु. रागेश्री देशपांडे ने धर्माचरण का महत्त्व बताया ।
व्याख्यान का आरंभ हिंदवी स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराजजी के मूर्तिपूजन से हुआ । इस अवसर पर सह जिला समन्वयक श्री. विनोद शिंदे ने समिति के २२ वर्षों के कार्य की सफलता का ब्योरा प्रस्तुत किया । व्याख्यान के लिए गांव के सरपंच श्री. नामदेव माळी, पुलिस पाटील श्रीमती शर्वरी चौधरी के साथ ही अनेक मान्यवर उपस्थित थे । व्याख्यान का लाभ ८०० से भी अधिक धर्मप्रेमियों ने लिया ।
विशेष
१. व्याख्यान का प्रसार करने के लिए गांव में आयोजित निमंत्रण फेरी में १०० से भी अधिक धर्मप्रेमी स्वयंप्रेरणा से सम्मिलित हुए ।
२. व्याख्यान के लिए लगभग ४०० से भी अधिक महिलाएं उपस्थित थी । सभी महिलाएं घर में शीघ्र रसोई बनाकर, व्याख्यान के लिए पूरे समय तक थीं ।
३. व्याख्यान के लिए गांव के धर्मप्रेमियों ने व्यासपीठ, तंबू, ध्वनिव्यवस्था, रोशनी व्यवस्था, जनरेटर आदि धर्मसेवा के रूप में उपलब्ध करवाई थी ।
४. व्याख्यान होने के पश्चात गांव के धर्मप्रेमी युवकों ने तुरंत ही गांव में ‘हिन्दू राष्ट्र – रवंजा’ इसप्रकार का वार्ताफलक बनवाने की सरपंच से अनुमति मांगी और आनेवाली शिवजयंती को ऐसा वार्ताफलक गांव में तैयार करने का निश्यच किया ।








