Menu Close

नासिक में मंदिर विश्वस्त एवं पुजारियों का बैठक में उत्तम प्रतिसाद

महाराष्ट्र मंदिर महासंघ द्वारा आयोजित शिर्डी में मंदिर परिषद के उपरांत बैठक का आयोजन !

बैठक में सम्मिलित मंदिर विश्वस्त एवं पुजारी

नासिक – महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की शिर्डी में तृतीय मंदिर परिषद में पारित प्रस्तावानुसार नासिक शहर में मंदिर विश्वस्त एवं पुजारियों की बैठक संपन्न हुई । इसमें समिति के श्री. प्रदीप देशमुख ने बैठक का उद्देश्य और आवश्यकता बताई । मंदिर महासंघ द्वारा आयोजित ३ मंदिर परिषदों में सम्मत हुए प्रस्ताव, उसके पश्चात मिली सफलता और अगली दिशा के विषय में नासिक जिला सहसंयोजक श्री. दिनेश मुठे ने विस्तार से विषय प्रस्तुत किया । इस बैठक में कुल २७ मंदिरों के विश्वस्त एवं पुजारी उपस्थित थे ।

इसमें ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग’ (भूमि प्रतिबंध) कानून लाने के लिए निवेदन देना, मंदिर में वस्त्रसंहिता शुरू करना, साप्ताहिक महाआरती और प्रत्येक महिने में बैठक शुरू करना, सभी की सहमति से मान्य किया गया ।

Latest News