Menu Close

पंढरपुर (जिला सोलापुर) में संत नामदेव महाराज सिडी के पास ‘मंदिर सामूहिक आरती’ शुरूवात

विभिन्न मंदिरों के ट्रस्टी, मंदिर महा संघ के सदस्य और वारकरी मंडली , संत नामदेव महाराज सिडी के यहाँ सामूहिक आरती करते हुए

पंढरपुर (जिला सोलापुर) – शिरडी में ‘महाराष्ट्र मंदिर न्यास परिषद’ के सैकड़ों मंदिर ट्रस्टियों ने हाल ही में मंदिरों पर और मंदिर के भूमी पर हुआ अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग के लिए हर हफ्ते ‘मंदिर में सामूहिक आरती’ आयोजित करने का निर्णय किया है। इसके अनुसार ३१ दिसंबर को पंढरपुर में संत नामदेव महाराज सिडी के यहा गणमान्य लोगों की मौजूदगी में भावपूर्ण और भावुक माहौल में सामूहिक आरती की गई । ऐसी जानकारी मंदिर महासंघ के सदस्य श्री. विनोद रसाल ने दी।

इस समय पंढरपुर में ‘वारकरी सम्प्रदाय पाइक संघ’ के संस्थापक ह.भ.प. देवव्रत (राणा) महाराज वास्कर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ह.भ.प. रामकृष्ण हनुमंत महाराज वीर, साथ ही ह.भ.प. शाम महाराज उखलीकर, ह.भ.प. रघु महाराज कबीर, ह.भ.प. नागेश महाराज बागड़े, ह.भ.प. दर्शन महाराज बड़वे, ह.भ.प. बाबाराव बडवे महाराज, इस्कॉन के नागेश दास, साथ ही सर्वश्री महेश खिस्ते, सौरभ थिटे, वैभव बडवे, बालासाहेब डिंगरे, महेशाचार्य उत्पत, विट्ठल बडवे, हरिकाका कुलकर्णी, रविकाका क्षीरसागर, श्रीराम बडवे, सचिन लाडे, वैभव बडवे, दिलीप बडवे, मयूर बडवे, उदय इंदापुरकर, अधिवक्ता आशुतोष बडवे, रामेश्वर कोरे, ‘महाराष्ट्र मंदिर महासंघ राज्य कोर ग्रुप’ के सदस्य श्री. गणेश लंके , महाराष्ट्र मंदिर संघ के श्री विनोद रसाल, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री राजन बुनगे सहित बड़ी संख्या में विभिन्न मंदिरों के ट्रस्टी, वारकरी मंडली और श्रद्धालु उपस्थित थे।


३० दिसंबर

शिरडी की ‘महाराष्ट्र मंदिर न्यास परिषद’ के निर्णय अनुसार सोलापुर से ‘जहा मंदिर वहा सामूहिक आरती’ की शुरुआत

मंदिरों पर और उनकी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग के लिए हर सप्ताह ‘जहा मंदिर वहा सामूहिक आरती’ करने का निर्णय हाल ही में शिरडी में ‘महाराष्ट्र मंदिर न्यास परिषद’ में 1000 से अधिक मंदिरों के ट्रस्टियों द्वारा लिया गया। उसी के अनुसार, सोलापुर के श्रीवैष्णव मारुति देवस्थान में राज्य की पहली ‘सामूहिक आरती’ बड़े उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मान्यवरों की उपस्थिति में की गई। यह जानकारी ‘मंदिर महासंघ’ के राष्ट्रीय संगठक श्री सुनील घनवट ने दी।

सोलापुर के श्रीवैष्णव मारुति देवस्थान, जुने घरकुल में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ और श्रीवैष्णव मारुति देवस्थान के संयुक्त आयोजन में यह ‘सामूहिक आरती’ आयोजित की गई। इस अवसर पर मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संगठक श्री सुनील घनवट, श्रीवैष्णव मारुति देवस्थान के अध्यक्ष श्री भास्कर राऊल, ट्रस्टी श्री दीपक परदेशी, श्री नारायण दुभाषी, श्री रामकृष्ण सुंचू, श्रीनिवास कोत्तायम, श्रीगणेश मंदिर के अध्यक्ष श्री वेणुगोपाल म्याना, श्री चौडेश्वरी मंदिर के पुजारी श्री गोवर्धन म्याकल, पद्माशाली पुरोहित संघ के सदस्य श्री व्यंकटेश जिल्ला, श्री परमेश्वरी देवस्थान के पुजारी श्री विठ्ठल पांढरे, हिंदुत्वनिष्ठ श्री विजय इप्पाकायल, श्री धन्यकुमार चिंदे, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के श्री विनोद रसाळ, हिंदू जनजागृति समिति के श्री संकेत पिसाळ, श्री गौरीशंकर कलशेट्टी, श्री धनंजय बोकडे और श्री बालराज दोंतुल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

24 और 25 दिसंबर को श्री साई पालखी निवारा, निमगांव, शिरडी में हुई तीसरी ‘महाराष्ट्र मंदिर न्यास परिषद’ में राज्यभर से 875 से अधिक आमंत्रित मंदिरों के ट्रस्टी, प्रतिनिधि, पुजारी, मंदिरों की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे वकील और मंदिर अध्ययनकर्ता शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से मंदिरों और उनकी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में हर सप्ताह ‘मंदिर में सामूहिक आरती’ करने; काशी और मथुरा तीर्थक्षेत्रों के मुकदमों को फास्ट ट्रक कोर्ट में चलाने; सरकार से राज्य के सभी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर भक्तों के सुपुर्द करने; भक्तों द्वारा मंदिरों में दिए गए दान को राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों में प्रयोग न करने की घोषणा करने; मंदिर परिसर को ‘शराब और मांस मुक्त’ बनाने के लिए अधिसूचना जारी करने; और राज्य के मंदिर पुजारियों को मासिक वेतन देने का निर्णय लेने जैसी प्रमुख मांगें पारित की गईं। इन मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील मंदिर महासंघ के श्री घनवट ने की।

Latest News